Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के कमला नगर में 6 अवैध निर्माण सील:मैटरनिटी सेंटर को 2 दिन का अल्टीमेटम, आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने कमला नगर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़े स्तर पर सीलिंग अभियान चलाया। कार्रवाई परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में परिषदीय प्रवर्तन दल ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर की। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. खान के अनुसार अभियान के दौरान अवैध निर्माण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के मामलों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। टीम ने संपत्ति संख्या A/764 (ममता रानी) को स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण जारी रखने पर सील किया, जबकि A/796 (राम प्रताप भारती) में तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण पाए जाने पर भवन को सील कर दिया गया। इसी क्रम में D/242 (डॉ. राजीव मंगल एवं डॉ. अनीता मंगल) पर आवासीय भूखंड में ‘सीताराम हार्टकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर’ नाम से अस्पताल संचालित मिलता पाया गया, जिसे परिषद ने पूर्णतः अवैध माना। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार को देखते हुए भवन स्वामियों को दो दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा B/577 (संदीप अग्रवाल) में मानचित्र के विपरीत निर्माण, F/148 (गोविन्द मित्तल) में बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण और F/154 (राजीव जैन) में भवन के फ्रंट हिस्से को पूरी तरह कवर कर निर्माण कराने पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह ने आवंटियों से अपील की है कि परिषद के नोटिसों की अनदेखी न करें और नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मेरठ प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेशों के मद्देनजर परिषद अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती बरतने को बाध्य है। अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, कर्नल जी.एम. खान, सहायक अभियंता योगेश, सुरेन्द्र सहित स्थानीय पुलिस बल और परिषद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का बिगुल बजा:प्रयागराज में 15 जुलाई को मतदान, 18 से 20 मई तक मिलेंगे नामांकन पत्र
    Next Article
    50000 की रिश्वत लेने वाला विश्वविद्यालय का क्लर्क बर्खास्त:मंगलवार को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने की थी गिरफ्तारी, रजिस्टार पर भी लटक रही है निलंबन की तलवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment