Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का बिगुल बजा:प्रयागराज में 15 जुलाई को मतदान, 18 से 20 मई तक मिलेंगे नामांकन पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 15 जुलाई को होगा। जबकि नामांकन पत्रों की बिक्री 18 से 20 मई तक होगी। 21, 22 और 25 मई को प्रत्याशियों का नामांकन होगा। मतगणना 16 जुलाई को होगी। 15 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चुनाव को लेकर मंगलवार को संघ कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव की प्रक्रिया, मतदाता सूची, नामांकन और मतदान तिथि समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार, 1 मई से 7 मई 2026 तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 8 मई को प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी। आपत्तियों और उनके निस्तारण के बाद 15 मई 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 2 जुलाई को अंतिम सूची जारी होगी चुनाव कार्यक्रम के तहत 18, 19 और 20 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। वहीं 21, 22 और 25 मई को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और स्क्रूटनी 26, 27 और 28 मई को की जाएगी। इसके बाद 29 मई 2026 को वैध प्रत्याशियों की प्रारम्भिक सूची प्रकाशित होगी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया 30 और 31 मई को पूरी कराई जाएगी। वहीं 2 जुलाई 2026 को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। दक्षता भाषण 10 जुलाई को प्रत्याशियों के दक्षता भाषण 10 जुलाई को आयोजित होंगे। चुनाव के लिए मतदान 15 जुलाई 2026 को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 16 जुलाई 2026 को होगी। बैठक में चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यकारिणी ने सभी संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी ने की, जबकि संचालन मंत्री वरुण कुमार सिंह ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र, महिला उपाध्यक्ष प्रिया तिवारी, संयुक्त मंत्री देवदत्त मिश्र (डी.डी.), कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय, पुस्तकालयाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय, ऑडीटर उमा शंकर मिश्र सहित कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्र ‘शास्त्री’, अभिषेक पाण्डेय, आनंद कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार पाण्डेय, दिनेश त्रिपाठी, नीशू कुमार सोनकर, आशुतोष शुक्ला, मुमताज आलम, अतुल कुमार तिवारी और आलोक नारायण श्रीवास्तव मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती के लिए 5 लाख रुपए मांगे:खुद को भाजपा नेता बताया, बातचीत का ऑडियो आया सामने; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    आगरा के कमला नगर में 6 अवैध निर्माण सील:मैटरनिटी सेंटर को 2 दिन का अल्टीमेटम, आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment