Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा भीमनगरी में घोड़े और हाथी के साथ निकलेगी शोभायात्रा:100 जोड़ो का होगा सामूहिक विवाह, 250 मेधावियों का होगा सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    देश भर में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती बनाई जाएगी। आगरा में 31 वीं भीमनगरी को भव्य बनाने के लिए पूरी दम लगा दी है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश भर से लोग आगरा आते है। भीमनगरी को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरूवार को आयोजको ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया था। इस बार भीमनगरी का मंच सम्राट अशोक के महल की तर्ज पर बनाया गया है। जो 125 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा है। महल के आगे जमीन से छह फीट ऊंची, 200 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी स्टेज बनाई जा रही है। जो देखने में काफी भव्य लग रहा है। मंच के सामने हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 14 अप्रैल को केक काट कर डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बनाई जाएगी। इसके बाद तीन दिवसीय भीमनगरी में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को चक्कीपाट से परंपरागत शोभायात्रा निकलेगी और जीआईसी मैदान पर बने भीमनगरी के मंच पर बाबा साहेब के जन्मदिन का केक कटा जायेगा और संगीत संध्या का आयोजन होगा। 15 अप्रैल को भीमनगरी महोत्सव का उद्द्घाटन समारोह होगा। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से दहेज़ रहित सौ जोड़ो का सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को समापन पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चो का सम्मान और अगली भीमनगरी स्थल की औपचारिक घोषणा होगी इन्हे दिया निमंत्रण भीमनगरी के उद्घाटन के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष नेता राहुल गाँधी और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में घटिया सड़क निर्माण पर लोगों में आक्रोश:जांच करने पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी
    Next Article
    पीलीभीत की तनिष्का राणा का CBSE अंडर-17 टीम में चयन:DM ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्मानित किया, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment