Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80 लाख की चरस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार:शाहपुर में सोरम रजवाहे की पुलिया से पकड़े गए, युवाओं को बनाते थे निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.802 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 से 80 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई 25 अप्रैल की रात धनायन रोड स्थित सोरम रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को आते देखा, जो रुकने का इशारा करने पर घबराकर पीछे मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र दिलशाद उर्फ काला, रिजवान पुत्र बाबू, शाहनवाज पुत्र तौसीम (सभी निवासी ग्राम परासौली, थाना बुढाना) और नसरुद्दीन उर्फ सोनू (35, निवासी बलई, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे चरस को सस्ते दामों पर खरीदकर गांव-गांव और राह चलते लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। उनका मुख्य निशाना युवा थे, जिन्हें वे नशे की लत में धकेल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनके नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, विकास कुमार और अनिकेत धारीवाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानपुर विधानसभा में सपा से अंजनी शुक्ला बनी पहली पसंद:निषाद पार्टी के रूप में विधायक विपुल दूबे सबसे पसंदीदा, भाजपा से प्रमोद चंद मौर्य
    Next Article
    कुछ लोग लाश पर राजनीति करते हैं-कैबिनेट मंत्री संजय निषाद:वाराणसी में होने वाली महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment