Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    555 स्कूलों में 30 दिन में एक भी नामांकन नहीं:गोंडा में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक को नोटिस

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के बावजूद 555 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और छह में नामांकन शून्य रहा है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक भी छात्र का दाखिला न होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस स्थिति पर गोंडा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं विभाग ने आज 1 मई से 31 मई तक जिले भर में एक बड़े स्तर का विशेष नामांकन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत आज से गोंडा में हो गई है नामांकन को लेकर की लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को नामांकन के लक्ष्य दिए गए हैं BSA अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में दाखिला हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विद्यालयों में नामांकन की स्थिति खराब पाई जाएगी, वहां के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जहां कहीं भी नामांकन में लापरवाही या शून्य नामांकन की स्थिति मिली है, वहां के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आज छुट्टी होने के कारण बहुत ज्यादा विशेष अभियान नहीं चल पाया है लेकिन कल से नामांकन को लेकर के विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि हमारे परिषदीय विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा बच्चे पढ़कर के अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। हमारे परिषदीय विद्यालय में अच्छे-अच्छे विषय के अच्छे-अच्छे अध्यापक तैनात हैं अपने बच्चों को लोगों को यहीं पर पढ़ना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोग नामांकन करें इसको लेकर के लगातार हमारे विभाग द्वारा भी जागरूक किया जा रहा है मेरे द्वारा भी लोगों से अपील की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब एक 'हवन' ने बदल दी मजदूरों की तकदीर:कानपुर में ₹14 मजदूरी और 9 घंटे की शिफ्ट से शुरू हुआ था हक का संघर्ष
    Next Article
    सीतापुर में नजूल भूमि पर मिशनरी भवनों को नोटिस:जिलाधिकारी न्यायालय ने 15 दिन में मांगा जवाब, लंबे समय से चल रहे कब्जे पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment