Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 रुपए में सीखी एक्टिंग:गोरखपुर के आदित्य अब सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगे, 'मातृभूमि' में निभाई आर्मी मैन की रोल

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के आदित्य ने कभी 500 रुपए में एक्टिंग सीखी, अब बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग मूवी 'मातृभूमि, मे वॉर रेस्ट इन पीस' में हवलदार शुक्ला का अहम रोल निभाएंगे। जिसमें सलमान खान के ठीक पीछे उनका एक सीन है। इससे पहले उन्होंने दृश्यम-3 में भी छोटा सा रोल निभाया है। राजकुमार राव की ‘भीड़’ मूवी में छोटे से कैरेक्टर से उन्हें फिल्म में पहला ब्रेक मिला। आदित्य ने 2014 में शहर से ही एक्टिंग की शुरुआत की थी। यहां वे कई रंगमंच और थिएटर से जुड़े रहें। 2019 में मुंबई चले गए। उन्होंने अभी तक स्टार प्लस और कलर्स के कई टीवी शोज में इंस्पेक्टर, दोस्त, वकील और ने किरदार निभाएं हैं। पोस्टर देकर एक्टिंग सीखने पहुंचे क्लास कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी के रहने वाले आदित्य ने बताया कि 2014 में कॉलेज टाइम में वे आर्मी, पुलिस, एयरफोर्स, नेवी और SSB जैसी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें किसी ने रेडियो जॉकी के इंटरव्यू के लिए भेजा। जहां उनका सिलेक्शन हो गया था। उधर लौटते वक्त रास्ते में ही उन्हें एक्टिंग क्लास की एक होर्डिंग लगी हुई देखी और अंदर चले गए। उन्होंने 500 रुपए फीस लेकर एक्टिंग की बेसिक बारीकियों को सीखा। उसके बाद आदित्य शहर के ही कई रंगमंच और थियेटर से जुड़े। अपनी एक्टिंग जारी रखी। हालांकि इस बीच कई बार नेशनल एक्टिंग एकेडमी में एडमिशन लेने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। 200 ऑडिशन के बाद एक दिन का रोल मिला अपने सपनों को उड़ान देने के लिए कुछ सीनियर लोगों की मदद से साल 2019 में मुंबई चले गए। वहां करीब 200 ऑडिशन देने के बाद उन्हें एक सीरियल में इंस्पेक्टर की रोल मिली। वो भी सिर्फ एक दिन के लिए। वहां से उनका टीवी पर आने का सफर शुरू हुआ। फिर उन्होंने कई सीरियल में छोटे- मोटे रोल किए। 2020 में कोविड आने की वजह से उन्हें सब कुछ छोड़ कर वापस लौटना पड़ा। राजकुमार राव की मूवी में मिला पहला ब्रेक आदित्य ने बताया कि 2022 में उन्होंने एक ऑनलाइन ऑडिशन दिया, जिससे उन्हें राजकुमार राव की मूवी ‘भीड़’ में छोटा सा रोल किसी नेता के PA के रूप में ऑफर हुआ। उसकी शूटिंग लखनऊ में हुई थी। शूटिंग कम्प्लीट होने के बाद मिले पैसों से वे दुबारा मुंबई गए। फिर एक और मूवी में एक्टिंग की लेकिन किन्हीं कारणों से वह रिलीज नहीं हो सकी। स्टार प्लस और कलर्स चैनल पर निभाई भूमिका आदित्य ने स्टार प्लस, कलर्स और जी टीवी चैनल पर आने वाले कुमकुम भाग्य, नागिन सिक्स, मंगल लक्ष्मी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे तमाम सीरियल्स में काम किया है। सभी में ज्यादातर उन्होंने इंस्पेक्टर की भूमिका ही निभाई। काम न मिलने से हारे हिम्मत फिर एक टाइम आया जब उनके पास काम नहीं था। पैसे न होने की वजह से उन्हें दुबारा घर लौटना पड़ा। आदित्य घर के एकलौते बेटे हैं। उनके ऊपर पिता अशोक सिंह, माता सीता और तीन बहनों की जिम्मेदारी थी। इसीलिए पैसे कमाना सबसे ज्यादा जरूरी था। सेल्समैन का जॉब किया,रूम में लगाई कई सुपरस्टार की फोटो घर लौटने के बाद उन्होंने एक ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन की नौकरी की । लेकिन उसमें उनका मन नहीं लगता था। खुद को मोटिवेट करने के लिए पहली कमाई से उन्होंने अपने कमरे की दीवार को सुपरस्टार्स की फोटो से भर दिया। 4 महीने बाद काम छोड़ कर फिर 2024 में मुंबई चले गए। एक साल तक सीरीज, सीरियल और थियेटर में लगातार काम करते रहे। दृश्यम-3 में भी नजर आएं आदित्य ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-3 में भी रोल निभाई है। उसमें जयदीप हुड्डा के साथ सीन करते नजर आएं हैं। उसके बाद 2025 में उन्होंने सलमान खान की मूवी 'मातृभूमि..' के लिए ऑडिशन दिया। मूछों की वजह से सलमान की फिल्म में मिला रोल आदित्य ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी मूछे देखकर उस फिल्म के लिए रोल ऑफर किया। ऑडिशन देने के एक महीने बाद उन्हें हवलदार चंदन शुक्ला का कैरेक्टर मिला। जिससे उन्हें बहुत खुशी मिली। लद्दाख़ में एक महीने चली शूटिंग फिल्म 'मातृभूमि.. ' की शूटिंग लद्दाख़ में एक महीने तक चली। उससे पहले उन्हें मुंबई में आर्मी और लद्दाख़ में सर्वाइव करने की ट्रेनिंग दी गई। फिलहाल आदित्य मुंबई में ही हैं और दूसरे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं । जो पूरा होने पर ही रिविल कर सकते हैं। जानिए फिल्म की कहानी… सलमान खान की अपकमिंग वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (मातृभूमि) 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इसे डायरेक्टर आपूर्वा लाखिया हैं। सहायक सैनिक हैं हवलदार शुक्ला फिल्म की कहानी में हवलदार शुक्ला एक अहम सहायक सैनिक की भूमिका में हैं, जो कर्नल बी. संतोष बाबू (सलमान खान) की 16 बिहार रेजिमेंट की टुकड़ी का हिस्सा हैं। वे सीमा पर तैनात उन जांबाज जवानों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कठिन परिस्थितियों में अपने कमांडिंग ऑफिसर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूल वैन रास्ते में खराब हुई:बच्चों और स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर किनारे किया
    Next Article
    प्रयागराज में पूर्व सैनिकों के लिए लगा रोजगार मेला:835 से अधिक नौकरियों के मिले अवसर, वर्दी के बाद अब कॉर्पोरेट जगत में दिखेगा सैनिकों का हुनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment