Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पूर्व सैनिकों के लिए लगा रोजगार मेला:835 से अधिक नौकरियों के मिले अवसर, वर्दी के बाद अब कॉर्पोरेट जगत में दिखेगा सैनिकों का हुनर

    11 hours ago

    1

    0

    पूर्व सैनिकों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत डायरेक्टरेट जनरल रीसेटलमेंट (DGR) की ओर से 27 नवंबर 2026 को प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 850 से अधिक पूर्व सैनिकों और 31 बड़ी राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से 835 से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजगार मेले का उद्घाटन पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव आईएएस सुकृति लिखी और डीजी रीसेटलमेंट मेजर जनरल एस.बी.के. सिंह (SM) ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर यूनाइटेड ग्रुप के उपाध्यक्ष सतपाल गुलाटी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान रोजगार की संभावनाओं, कंपनियों की जरूरतों और नौकरी के लिए जरूरी कौशल पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि सेना में काम करने के दौरान जवानों में विकसित अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और तकनीकी अनुभव निजी कंपनियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस रोजगार मेले में SISCO, SIS, यूनाइटेड ग्रुप, BBS ग्रुप, वरुण बेवरेजेज, SSEL और त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट सहित कई कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती के लिए पूर्व सैनिकों से बातचीत की। मेले के माध्यम से पूर्व सैनिकों को अपनी तकनीकी, प्रबंधन, प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिला। वहीं, कंपनियों को अनुभवी और अनुशासित कर्मचारियों के चयन का अवसर मिला। DGR की ओर से पूर्व सैनिकों को दोबारा रोजगार दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ कौशल विकास, स्वरोजगार और निजी कंपनियों के साथ संपर्क बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने उद्योग जगत से अपील की कि वे पूर्व सैनिकों को रोजगार देने के लिए आगे आएं। सेना में काम करने का अनुभव रखने वाले पूर्व सैनिक किसी भी संस्थान के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद कार्यबल साबित हो सकते हैं। इस तरह के रोजगार मेले पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक दूसरा करियर शुरू करने और नागरिक जीवन में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    500 रुपए में सीखी एक्टिंग:गोरखपुर के आदित्य अब सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगे, 'मातृभूमि' में निभाई आर्मी मैन की रोल
    Next Article
    अमेठी में नए निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी मिली:एसपी ने किए पुलिस विभाग में तबादले, कई निरीक्षकों को थानों का चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment