Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 बार लिया यूटर्न..फिर पूर्व जिला मंत्री ने किया समझौता:बोलीं- मतभेद मिट गए, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- मेरी छोटी बहन है

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर लगे शोषण के आरोप मामले में पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जांच समिति के सामने 3 बार यूटर्न लिया। हालांकि अब मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दीपाली तिवारी ने 26 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। 28 अप्रैल को जांच समिति के सामने समझौता होने की बात कही। फिर कुछ देर बाद उन्होंने कहा, मेरा समझौता बस पार्टी से हुआ है, मैं अभी भी भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं। वहीं 29 अप्रैल यानि आज फिर से उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उनका पार्टी और भाजपा जिलाध्यक्ष दोनों से समझौता हो गया है। अध्यक्ष जी से अब कोई शिकायत नहीं- दीपाली पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी का कहना है, हम लोगों के आपसी मतभेद मिट गए हैं। मेरी अध्यक्ष जी से अब कोई शिकायत नहीं है। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। तब मैं परेशान थीं, तभी ऐसा बयान दिया। मैं बस यही कहना चाहूंगी सभी लोग एकजुट होकर काम करें। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने दीपाली को अपनी छोटी बहन बताया है। मोहन लाल कुशवाहा का कहना है, लोगों के भ्रम फैलाने के कारण हमारा मतभेद हुआ था। एसपी से की थी जांच की मांग बता दें, पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में पद देने के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने एसपी से मुलाकात कर जांच करने की मांग की थी। मामले की जांच के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दो सदस्यीय जांच टीम महोबा भेजी थी। इस टीम में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह के साथ क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे शामिल थे। टीम ने 28 अप्रैल की शाम करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में दोनों पक्षों से बातचीत की थी। बैठक के बाद जांच समिति ने दावा किया था कि मामला सुलझ गया है। लेकिन उसके बाद भी पूर्व जिला मंत्री बार-बार अपने बयान बदलती रहीं। यह खबर भी पढ़ें- 'हम बिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे': महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा, जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'LU में फीस इजाफे की बात सही नहीं':बच्चों के प्रदर्शन पर कुलपति बोले- जल्द लागू होगा 'इवैल्यूएशन सिस्टम'
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में 12 घंटे से बिजली गुल:पैथोलॉजी-डेंटल विभाग ठप, सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment