Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 साल की मीरा एंड्रीवा बनीं WTA फाइनल्स चैंपियन:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली

    1 hour ago

    1

    0

    रूस की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने रविवार को WTA फाइनल्स का खिताब जीत लिया। अमेरिका के इंडियन वेल्स में खेले गए फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की 32 साल की एलिना स्वितोलिना को 7-5, 6-3 से हराया। एंड्रीवा ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना पांचों मुकाबले जीते। इस जीत के साथ एंड्रीवा करियर की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड नंबर-2 रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। इस साल अपना पहला मेजर खिताब जीतने वाली एंड्रीवा को चैंपियन बनने पर 3.37 मिलियन डॉलर (करीब ₹28.4 करोड़) की इनामी राशि और अल्ट्रावॉयलेट पर्पल रंग की मर्सिडीज-बेंज कन्वर्टिबल कार मिली। मर्सिडीज की ड्राइविंग सीट पर बैठीं, बोलीं- अब जल्द लाइसेंस बनवाऊंगी मैच के बाद मर्सिडीज-बेंज कार को कोर्ट पर लाया गया। एंड्रीवा खुशी-खुशी उसकी ड्राइविंग सीट पर बैठ गईं। हालांकि, 19 साल की इस खिलाड़ी के पास अभी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। एंड्रीवा ने कहा, "यह मेरे लिए जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का शानदार मोटिवेशन है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मेरी टीम में पांच लोग हैं। मैं हमेशा के लिए 'पैसेंजर प्रिंसेस' बनकर रह सकती हूं। यह भी एक विकल्प है।" बिना सेट गंवाए खिताब जीतने वाली 11वीं खिलाड़ी बनीं एंड्रीवा बिना कोई सेट गंवाए WTA फाइनल्स का खिताब जीतने वाली दुनिया की 11वीं खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले क्रिस एवर्ट, मार्टिना नवरातिलोवा और सेरेना विलियम्स जैसी दिग्गज खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इस उपलब्धि पर एंड्रीवा ने कहा, "इस खास ग्रुप में अपना नाम शामिल कर मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूं।" अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान एंड्रीवा ने एक खास जैकेट पहनी थी, जिस पर 'आई वांट टू थैंक माईसेल्फ' (मैं खुद को धन्यवाद देना चाहती हूं) लिखा था। उन्होंने कहा, "मैं कड़ी मेहनत करने, कभी हार न मानने, खुद पर भरोसा रखने और हर दिन काम के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए खुद को धन्यवाद देना चाहती हूं।" करीब 2 घंटे चले मुकाबले में 9 बार सर्विस ब्रेक हुई इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन के स्टेडियम-2 पर खेला गया यह मुकाबला करीब दो घंटे चला। 21 गेम के मैच में कुल 9 बार सर्विस ब्रेक हुई। एंड्रीवा ने मैच के आखिरी छह में से पांच गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। दूसरे सेट में स्वितोलिना ने छह-छह ड्यूस तक खिंचे दो लंबे गेम जीते। हालांकि, मैच के आखिरी दो गेम में वे सिर्फ दो पॉइंट ही जीत सकीं। मैच पॉइंट पर स्वितोलिना ने आसान स्मैश नेट पर मार दिया। इसके साथ ही एंड्रीवा ने जीत दर्ज की। जीत के बाद एंड्रीवा स्टैंड्स में बैठीं अपनी कोच कोंचिता मार्टिनेज से गले मिलने पहुंचीं। मैच से पहले और बाद में दोनों खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों ने साथ में फोटो नहीं खिंचवाई। मैच के बाद भी पारंपरिक रूप से हाथ नहीं मिलाया। दरअसल, 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से यूक्रेन टेनिस फेडरेशन की नीति के तहत यूक्रेनी खिलाड़ी रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते हैं। उपविजेता रहीं स्वितोलिना को 1.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹12.6 करोड़) मिले। उन्होंने पुरस्कार समारोह में यूक्रेन के लोगों का आभार जताते हुए कहा, "मैं यूक्रेन के लोगों का जितना शुक्रिया अदा करूं, कम है। वे मेरे मैच देखने आए और घर से भी मेरा समर्थन किया।" बाद में स्वितोलिना ने कहा कि उन्होंने कोर्ट पर अपना सब कुछ दिया, लेकिन एंड्रीवा ने शानदार खेल दिखाया। वहीं, एंड्रीवा ने स्वितोलिना की तारीफ करते हुए कहा, "आप एक शानदार मां हैं। एक मां होने के बावजूद वापसी करना और इस स्तर पर खेलना बेहद मुश्किल है। आपने शानदार सीजन खेला है। अगले सीजन के लिए आपको शुभकामनाएं।" स्वितोलिना 2019 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचीं 32 साल की स्वितोलिना 2018 में WTA फाइनल्स का खिताब जीत चुकी हैं। वे 2019 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। चार साल पहले बेटी को जन्म देने के बाद उन्होंने टेनिस में वापसी की थी। पिछले महीने उनका अपने पति और पूर्व टॉप-10 खिलाड़ी गेल मोनफिल्स से अलगाव हुआ। डबल्स में सिनियाकोवा-टाउनसेंड की जोड़ी चैंपियन महिला डबल्स फाइनल में चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड की जोड़ी ने इटली की सारा इरानी और जैस्मिन पाओलिनी को 6-4, 6-3 से हराकर खिताब जीता। सिनियाकोवा-टाउनसेंड की जोड़ी का यह इस साल छठा खिताब है। दोनों ने फ्रेंच ओपन और US ओपन भी जीता था। चैंपियन जोड़ी को 6,75,000 डॉलर (करीब ₹5.68 करोड़) की इनामी राशि मिली। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को एक-एक साल के लिए मर्सिडीज-बेंज कार की लीज भी मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराया:ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा स्कोर बनाया ; टॉम बैंटन के 121 रन, एटकिंसन को 4 विकेट
    Next Article
    WPL 2027- मुंबई के सभी 11 मैच वानखेड़े में होंगे:ब्रेबोर्न से बदला वेन्यू,14 जनवरी से वडोदरा में शुरुआत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment