Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine दौरे पर पहुंचे Prince Harry, घायल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और जज्बे की सराहना की

    3 hours from now

    1

    0

    ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने यूक्रेन के घायल पूर्व सैनिकों की रविवार को सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए आदर्श बताया और कहा कि कीव को इन सैनिकों को लगातार सहयोग देना चाहिए। हैरी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की अपनी अघोषित सप्ताहांत यात्रा पूरी की। युद्ध शुरू होने के बाद हैरी की यह यूक्रेन की चौथी यात्रा थी।वहीं, पश्चिमी शहर लीव का उनका यह दूसरा दौरा था। उन्होंने लीव में ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ में मरीजों और कर्मचारियों से मुलाकात की। यह एक हड्डी रोग एवं पुनर्वास केंद्र है, जहां घायल सैन्यकर्मियों और आम नागरिकों का इलाज किया जाता है।हैरी ने ‘इन्विक्टस गेम्स’ के लिए चयन ट्रायल के दौरान कहा, ‘‘हमने इन सैनिकों के वर्दी पहनने से पहले ही उनमें निवेश किया है और जब वे वर्दी उतार दें, तब भी हमें उनका साथ देना और उन पर निवेश करना जारी रखना चाहिए।’’ ‘इन्विक्टस गेम्स’ पैरालंपिक खेलों की तर्ज पर आयोजित होने वाला एक खेल आयोजन है। इसकी शुरुआत हैरी ने दुनिया भर के पूर्व सैनिकों को युद्ध में लगी चोटों से उबरने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की थी। अफगानिस्तान में सेवा दे चुके ब्रिटिश सेना के पूर्व सैनिक हैरी ने शनिवार को व्हीलचेयर पर बैठे रग्बी के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला देखा।उन्होंने पिकलबॉल खिलाड़ियों का मुकाबला भी देखा। इनमें से कई खिलाड़ी कृत्रिम अंगों का इस्तेमाल करते हैं। ये खिलाड़ी अगले साल इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले ‘इन्विक्टस गेम्स’ में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी ने यूक्रेन के लोगों के धैर्य और मुश्किल हालात का सामना करने की उनकी क्षमता की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि युद्ध जल्द ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के बाकी देश आपका समर्थन करते रहेंगे।मेरी नजर में तो आप पहले ही जीत चुके हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manila में Quad नेताओं का महामंथन, PM Modi और Donald Trump होंगे शामिल
    Next Article
    मेकअप पर खर्च, चुनावी हार और फंड रोकने की धमकी: Donald Trump की Republican Party में क्यों छिड़ी है आर-पार की जंग?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment