Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    WPL 2027- मुंबई के सभी 11 मैच वानखेड़े में होंगे:ब्रेबोर्न से बदला वेन्यू,14 जनवरी से वडोदरा में शुरुआत

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई लेग का वेन्यू बदल दिया है। मुंबई में होने वाले सभी 11 मुकाबले अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें 9 लीग मैच, एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं। हालांकि, मैचों की तारीख और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। BCCI के मुताबिक, मुंबई लेग के मुकाबले 26 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच होंगे। फरवरी में होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के कारण यह फैसला लिया गया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम को भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट के बीच पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। ICC के अनुरोध पर बदला गया वेन्यू WPL गवर्निंग काउंसिल ने 15 सितंबर 2026 को हुई बैठक में टूर्नामेंट के पांचवें सीजन के वेन्यू और तारीखों को मंजूरी दी थी। इसके तहत मुंबई लेग के मैच नंबर 12 से 20, एलिमिनेटर और फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने थे। हालांकि, ब्रेबोर्न स्टेडियम को 14 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी भी करनी है। WPL का फाइनल 7 फरवरी को होना है। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट के बीच सिर्फ एक हफ्ते का अंतर है। पिचों को रिकवर होने के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से ICC ने बीसीसीआई से ब्रेबोर्न में होने वाले मैचों को दूसरी जगह कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद WPL गवर्निंग काउंसिल ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया। वडोदरा में 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट WPL 2027 का पांचवां सीजन 14 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगा। यहां 24 जनवरी तक शुरुआती 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा, जहां बाकी 11 मैच होंगे। WPL 2027 का शेड्यूल वडोदरा लेग: 14 से 24 जनवरी 2027 मुंबई लेग: 26 जनवरी से 7 फरवरी 2027 मुंबई में मैच: 9 लीग मुकाबले, एलिमिनेटर और फाइनल फाइनल: 7 फरवरी 2027 मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) बीसीसीआई के मुताबिक, दोनों वेन्यू पर सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। मैचों की तारीख और फिक्स्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वानखेड़े में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदानों में शामिल है। इसी मैदान पर भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था। अब WPL 2027 के मुंबई लेग के सभी 11 मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे। इनमें एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 साल की मीरा एंड्रीवा बनीं WTA फाइनल्स चैंपियन:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली
    Next Article
    टीम इंडिया अब कब खेलेगी वनडे सीरीज, ये रहा शेड्यूल, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment