Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराया:ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा स्कोर बनाया ; टॉम बैंटन के 121 रन, एटकिंसन को 4 विकेट

    21 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 135 रन से हरा दिया। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का फैसला बुधवार को होबार्ट में होने वाले तीसरे वनडे से होगा। एडिलेड ओवल में टॉस हारकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 355 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 220 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड से टॉम बैंटन ने 121 रन की पारी खेली। जो रूट ने 62 और जॉर्डन कॉक्स ने 67 रन बनाए। विल जैक्स 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद गेंदबाजी में गस एटकिंसन ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद बैंटन ने जड़ा शतक टॉम बैंटन ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। पारी के छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन की तेज बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी। गेंद इतनी तेजी से आई कि हेलमेट का नेक गार्ड निकल गया और उनके गाल पर चोट का निशान भी पड़ गया। हालांकि, बैंटन ने बल्लेबाजी जारी रखी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसके बाद शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की कोशिश की। लेकिन बैंटन ने इसका जवाब आक्रामक शॉट लगाकर दिया। अगली तीन शॉर्ट गेंदों पर उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उनकी पारी में कुल 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। बैंटन ने 86 गेंदों में शतक पूरा किया। शतक के बाद उन्होंने हेलमेट पर लगे इंग्लैंड के बैज को चूमकर जश्न मनाया। यह उनके पिछले आठ पारियों में छठा 50 से ज्यादा रन का स्कोर भी था। बैंटन और रूट के बीच 137 रन की साझेदारी इंग्लैंड ने बेन डकेट का विकेट 9 रन पर गंवा दिया था। इसके बाद बैंटन और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़कर पारी को संभाला। रूट ने 68 गेंदों पर 62 रन बनाए। यह उनका 201वां वनडे मैच था। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे करियर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का 70वां स्कोर पूरा किया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर राइली मेरेडिथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कॉक्स और जैक्स ने आखिरी ओवरों में बढ़ाई रन गति मध्यक्रम में जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने तेजी से रन बनाकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कॉक्स ने 49 गेंदों पर 67 रन बनाए। यह उनका दूसरा वनडे अर्धशतक था। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। विल जैक्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। 40 रन के स्कोर पर एडम जम्पा ने शॉर्ट थर्ड पर उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद जैक्स ने मिले मौके का फायदा उठाया। सैम करन और गस एटकिंसन ने भी आखिरी ओवरों में उपयोगी रन जोड़े। एटकिंसन ने जैक एडवर्ड्स के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। इससे इंग्लैंड का स्कोर 350 के पार पहुंच गया। बार्टलेट ने लिए 3 विकेट, बियर्डमैन को दिया आराम ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में 6 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को इस मुकाबले में आराम दिया। उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया। बार्टलेट ने 72 रन देकर 3 विकेट लिए। एटकिंसन ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ी 356 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और सोनी बेकर ने नई गेंद से दबाव बनाया। इंग्लैंड ने अनुभवी जोफ्रा आर्चर की जगह बेकर को नई गेंद सौंपी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंदों के अंदर बिना रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान मिचेल मार्श का कैच जो रूट ने दूसरी स्लिप में अपनी बाईं ओर उछलकर पकड़ा। इसके बाद एटकिंसन ने जोश इंग्लिस को विकेट के पीछे जॉर्डन कॉक्स के हाथों कैच कराया। इस विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29 रन पर 4 विकेट हो गया। एटकिंसन ने अपने पहले सात ओवर लगातार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट लिए। ग्रीन और रेनशॉ ने 98 रन जोड़कर संभाली पारी चार विकेट जल्दी गिरने के बाद कैमरन ग्रीन और मैट रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की और अगले 19 ओवर तक विकेट बचाए रखे। रेनशॉ ने 63 और ग्रीन ने 64 रन बनाए। डॉसन ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे रेनशॉ को 63 रन पर LBW आउट किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127 रन पर 5 विकेट हो गया। ग्रीन ने संघर्ष जारी रखा, लेकिन 64 रन पर विकेट के पीछे स्टंप आउट हो गए। करन ने लगातार दो गेंदों पर लिए विकेट सैम करन ने लगातार दो गेंदों पर जैक एडवर्ड्स और जेवियर बार्टलेट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर ने 49 साल से संभालकर रखा है पहला बैट:डेब्यू डेट पर लिखा- पहले बैट की बात है, 49 साल भी मेरे साथ है क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से इतिहास रचने वाले सचिन तेंदुलकर ने बचपन की एक याद को आज भी संभालकर रखा है। मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वे छोटे बच्चे के रूप में हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुलकर ने 49 साल से संभालकर रखा है पहला बैट:डेब्यू डेट पर लिखा- पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है
    Next Article
    19 साल की मीरा एंड्रीवा बनीं WTA फाइनल्स चैंपियन:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment