Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    182 पदों के लिए आज APO की प्री-परीक्षा:8 जिलों में 93 हजार अभ्यर्थी शामिल; लखनऊ में 25 सेंटर बनाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन आज यानी 22 मार्च को किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के 8 जिलों में एक ही पाली में आयोजित होगी, जिसमें 93 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की है। 8 जिलों में एक साथ परीक्षा, लखनऊ में 25 केंद्र परीक्षा का आयोजन प्रदेश के आठ प्रमुख जिलों लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, वाराणसी परीक्षा केंद्र बनाए गए है। राजधानी लखनऊ में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एक ही पाली में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न पूछे जाएंगे APO प्रारंभिक परीक्षा आज सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान और विधि (कानून) से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक प्रश्नों का चयन करना होगा। 182 पदों के लिए 93 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 182 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 93,420 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सीमित पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने से कटऑफ उच्च रहने की संभावना है। कड़े इंतजाम: नकलविहीन परीक्षा पर फोकस परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर तत्काल कार्रवाई की जाए। आईडी प्रूफ और फोटो अनिवार्य, बिना इनके नहीं मिलेगा प्रवेश अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी) की मूल प्रति और उसकी छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रवेश पत्र ओटीआर नंबर के माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समय से पहले पहुंचने की सलाह, देरी पर नहीं मिलेगा मौका अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:हरदोई में व्हाट्सएप पर जातिगत पोस्ट से तनाव, प्रशासन ने जांच शुरू की
    Next Article
    कानपुर BJP की नई कार्यकारिणी घोषित:पार्टी ने ब्राह्मणों और पिछड़ों पर किया फोकस; 2027 की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment