Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर BJP की नई कार्यकारिणी घोषित:पार्टी ने ब्राह्मणों और पिछड़ों पर किया फोकस; 2027 की तैयारी

    3 hours ago

    2

    0

    बीजेपी ने नई कार्यकरिणी के सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं। कानपुर में भाजपा संगठन में 6 साल बाद बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर और दक्षिण के साथ ग्रामीण जिलों में नई जिला इकाइयों के नामों की लिस्ट जारी की गई है। संगठन ने 2027 के विधानसभा को देखते हुए सूची तैयार की है। कानपुर दक्षिण, उत्तर और ग्रामीण तीनों इकाइयों में ब्राह्मणों व ओबीसी के साथ ही युवाओं को तरजीह दी है। कानपुर की नई कार्यकारिणी का चयन करने के लिए शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ प्रकाश पाल ने जिलाध्यक्षों के साथ दिन भर मंथन किया। इसके बाद देर रात जिलाध्यक्षों के हस्ताक्षर के साथ सूची जारी की गई। जिला इकाइयों में मुख्य पद 20 हैं और पूरी कार्यकारिणी 90 पदाधिकारियों की बनाई गई है। नई टीम में संतुलन बनाते हुए जहां अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बड़ी संख्या में नए और युवा चेहरों को भी मौका मिला है। जाति समीकरण बनाने के लिये ब्राहम्णों और ओबीसी के नाम भी शामिल हैं। तय ढांचे के तहत उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही संग्ठन में मीडिया विभाग, आईटी विभाग और कार्यालय मंत्री के नाम भी घोषित किए गए है। उत्तर जिला कार्यसमिति ● उपाध्यक्ष : जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ल, धीरज वाल्मीकि, शिवांग मिश्र, सत्यम गुप्त, नवाब सिंह, सीमा कमल, रोहित साहू। ● महामंत्री : अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित। ● मंत्री : पारस मदान, मोनेंद्र राजपूत, वात्सेय त्रिपाठी, किरन तिवारी, रीता पासवान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्त, शालिनी कटियार। ● कोषाध्यक्ष : रमिंदर सिंह ● सह कोषाध्यक्ष : शैल शुक्ल, रामजी गुप्त ● कार्यालय मंत्री : सुनीत गौर ● सह कार्यालय मंत्री : सुरेश गुप्त, पूनम कंवर ● जिला मीडिया प्रभारी : अनुराग शर्मा ● सह मीडिया प्रभारी : आशीष वाजपेयी व प्रशांत ग्रामीण जिला कार्यसमिति ● उपाध्यक्ष : गीता गुप्ता. अनिरुद्ध शुक्ल, रणविजय सिंह, पुष्कर शुक्ल,सूर्यब्रह्म सिंह, संदीप वाजपेयी, रवींद्र सिंह, राजेश यादव ● महामंत्री : समरजीत सिंह, जयप्रकाश कटियार, वेदव्रत सचान ● मंत्री : अमरनाथ राजपूत, श्याम सिंह चंदेल, एमपी सलोनिया, प्रियंका राजपूत, श्याम सिंह, अंजली तिवारी, सौरभ कुशवाहा, दीप्ति पटेल ● कोषाध्यक्ष : अतुल वाजपेयी ● सहकोषाध्यक्ष : अभय शंकर ● कार्यालय मंत्री : धर्मेद्र पाल ● सह कार्यालय मंत्री : बीके पांडे ● संयोजक मीडिया : मयंक अवस्थी ● सहसंयोजक मीडिया : दिग्विजय सिंह दक्षिण जिला कार्यसमिति ● उपाध्यक्ष : विनय मिश्र, शशांक मिश्र, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दिवाकर, अंकित गुप्त, जितेंद्र सचान, वंदना गुप्ता, सुरेंद्र चौहान₹। ● महामंत्री : गणेश शुक्ल, जसविंदर मल्होत्रा, अर्जुन बेरिया ● मंत्री : विक्रम पंडित, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, सुरेंद्र प्रताप चौहान, एलबी पटेल, पंकज द्विवेदी, प्रवीण गुप्त। ● कोषाध्यक्ष : शिवम मिश्र। ● सहकोषाध्यक्ष : प्रवीण मिश्र। ● जिला मीडिया प्रभारी : संजीव बेरी। ● जिला सहमीडिया प्रभारी : बिंदु अग्रवाल। ● कार्यालय मंत्री : दिलीप मिश्र ● सहकार्यालय मंत्री : हरिजीवन
    Click here to Read more
    Prev Article
    182 पदों के लिए आज APO की प्री-परीक्षा:8 जिलों में 93 हजार अभ्यर्थी शामिल; लखनऊ में 25 सेंटर बनाए गए
    Next Article
    नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन:जौनपुर में श्रद्धालुओं ने फल, मेवा से भोग लगाया; गेंदा-गुलाब से हुआ श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment