Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में देर रात हुई हल्की बारिश:सुबह छाया घना कोहरा, लाइट जलाकर चलती रही गाड़ियां

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह से बदलने वाला मौसम रविवार को भी बदला रहा। शनिवार की देर रात जिले के कई आउटर वाले इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। वहीं रविवार को सुबह घना कोहरा भी छाया रहा जिसका असर सड़कों पर भी देखा गया। सड़क पर चलने वाली गाड़ियां लाइट जला कर चलती दिखाई दी। जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि हवाएं ना चलने के कारण किसानों को थोड़ा राहत जरूर मिली है। विगत दो दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में किसान अपनी फसलों को लेकर काफी डरे हुए हैं। अचानक मौसम में परिवर्तन और चलने वाली हल्की हवाओं के कारण मौसम भी दर्द हो गया है। जिस तरह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव के संकेत हैं। तापमान में दिख रही है गिरावट जिले में लगातार दो दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है जहां एक सप्ताह पूर्व जिले का तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। वहीं वर्तमान समय में यह तापमान लगभग 16 डिग्री नीचे आकर 24 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का दावा है कि अभी मौसम खराब रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शास्त्री नगर काली मठिया से 4 महिलाओं की चेन चोरी:कानपुर में श्रद्धालुओं ने आरोपी महिला को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया
    Next Article
    हरदोई में ट्रांसफार्मर तेल चोरी के आरोपी से मुठभेड़:पुलिस ने पैर में मारी गोली, 40 लीटर तेल और हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment