Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शास्त्री नगर काली मठिया से 4 महिलाओं की चेन चोरी:कानपुर में श्रद्धालुओं ने आरोपी महिला को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नवरात्र के दौरान काली मठिया मंदिर में दर्शन करने आईं 4 महिलाओं की चेन चोरी हो गई। एक श्रद्धालु ने आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि 2 दिन में 4 महिलाओं की चेन व मंगलसूत्र चोरी हुए हैं। काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। विजय नगर की रहने वाली कोमल गुप्ता ने बताया- शनिवार सुबह मैं काली मठिया मंदिर में दर्शन करने गई थी। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने मेरी चेन तोड़ ली, हालांकि मैंने आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पीटने के बाद मंदिर में मौजूद मिशन शक्ति की टीम को सौंप कर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, शास्त्री नगर की रहने वाले वात्सेय त्रिपाठी ने बताया- शुक्रवार को मेरी मां मंजू मंदिर गईं थी, जहां उनकी चेन चोरी हो गई थी। उनके अलावा 2 अन्य महिलाओं की चेन चोरी हुई है। काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया- पीड़िता कोमल गुप्ता की शिकायत पर आरोपी महिला सुनीता निवासी अजगैन उन्नाव को जेल भेजा गया है। अन्य किसी महिला ने कोई शिकायत नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी में सीतापुर के युवक की मौत मामला:भाजपा विधायक ने शव लाने और परिवार को मदद का दिया आश्वासन,डीएम ने भेजे कागजात
    Next Article
    आजमगढ़ में देर रात हुई हल्की बारिश:सुबह छाया घना कोहरा, लाइट जलाकर चलती रही गाड़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment