Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 नवंबर को निकलेगी बाबा श्याम की रथयात्रा:हाथों से रथ खींचेंगे श्रद्धालु; समिति ने महिलाओं से की गहने न पहनने की अपील

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण 18 नवंबर को निकलने वाली भव्य रथयात्रा होगी। मंदिर समिति के अनुसार, रथयात्रा में तीन बैंड, ढोल और आठ आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी, जबकि बाबा श्याम के रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचेंगे। पूरे यात्रा मार्ग को झंडों और तोरणों से सजाया जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी रथयात्रा श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा नवीन मंडी स्थल, बाबूराम गेट, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने, गौशाला रोड, नन्दी स्वीट्स के बराबर से पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड और चौड़ी गली से होकर निकलेगी। इसके बाद गौशाला रोड, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, सिविल लाइंस थाने के सामने, रेलवे ओवरब्रिज, गांधी कॉलोनी बिजलीघर के सामने वाली सड़क, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड और डाकखाना रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। महिलाओं से महंगे आभूषण न पहनकर आने की विशेष अपील समिति ने सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं से विशेष अपील की है कि वे रथयात्रा और अन्य कार्यक्रमों में महंगे आभूषण पहनकर न आएं। समिति के मुताबिक, भीड़ में आभूषण चोरी होने या गिर जाने की आशंका को देखते हुए यह आग्रह किया गया है। इसके अलावा मेहंदी उत्सव को लेकर भी स्पष्ट किया गया है कि मंदिर में मेहंदी लगाने का कार्यक्रम सेवादारों और परिवारों के माध्यम से ही संपन्न होता है, इसके लिए बाहर से किसी को नहीं बुलाया जाता। कलश यात्रा, निशान यात्रा और भजन संध्या की भी रहेगी धूम पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 17 नवंबर को शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में मेहंदी उत्सव से होगी। 18 नवंबर को रथयात्रा के बाद 19 नवंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। इसी दिन से 21 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जयपुर के श्री गिरिराज शरण जी द्वारा श्री श्याम कथा सुनाई जाएगी। 20 नवंबर को सुबह 9 बजे शिव चौक से निशान यात्रा निकलेगी और रात 8 बजे एकादशी संकीर्तन होगा, जिसमें हरिगढ़ के भजन प्रवाहक श्री विमल दीक्षित पागल और स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 21 नवंबर को शाम 7 बजे कथा समापन, बधाई उत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 नवंबर को लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, फैजुल्लागंज में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी होगा भूमि पूजन
    Next Article
    'नींद में बेटे ने दरवाजा खोला, जिंदा जल गया':इकलौते बेटे की मौत से पिता बदहवास, अधिवक्ता बोले- पत्नी से कहा था हाथ मत छोड़ना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment