Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 नवंबर को लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, फैजुल्लागंज में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी होगा भूमि पूजन

    1 hour ago

    2

    0

    रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 23 या 24 नवंबर को राजधानी के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रस्तावित दौरे में राजधानी को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की तैयारी है। रक्षा मंत्री आवास विकास की सौमित्र विहार आवासीय योजना और ग्रीन कॉरिडोर के डालीगंज फ्लाईओवर का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। बैकुंठधाम से लॉ मार्टिनियर तक बनेगा फ्लाईओवर ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बैकुंठधाम से लॉ मार्टिनियर कॉलेज तक फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास प्रस्तावित है। एलडीए के मुताबिक, बैकुंठधाम के पास गोमती नदी पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से 330 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से समतामूलक चौराहे और 1090 चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही शहर के इस हिस्से में आवागमन पहले से अधिक सुगम हो सकेगा। फैजुल्लागंज में बाढ़ से बचाव के लिए बनेगा बंधा दौरे के दौरान फैजुल्लागंज में बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्तावित बंधे और पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन भी किया जा सकता है। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को जलभराव और बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। पीएम आवास के 110 आवंटियों को मिलेंगी चाबियां कार्यक्रम में बसंतकुंज योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 110 आवंटियों को उनके आवास की चाबियां सौंपी जाएंगी। वहीं, आईटी सिटी योजना में लैंडपूलिंग के तहत अपनी जमीन देने वाले किसानों को भूखंडों के आवंटन पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इससे आवासीय योजनाओं के लाभार्थियों और किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का आरोप:कानपुर देहात में पति बोला- तलाक नहीं हुआ, फिर भी दूसरी शादी कराई गई
    Next Article
    बरेली में जनगणना-2027 के लिए स्वगणना शुरू:30 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी, 10-12 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment