Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे और पत्थर चले, एक पक्ष के 3 सदस्य हिरासत में

    57 minutes ago

    2

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ने पर पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए हंगामे से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की। मामले में दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नसीम, उसकी पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद नगर में रहने वाले दीपक और नसीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। आरोप है कि नसीम ने दीपक पर पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दीपक की शिकायत पर केस दर्ज सूचना मिलने पर कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दीपक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नसीम, उसकी पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि विवेकानंद नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मूर्ख कहीं के' कहकर अखिलेश के चच्चू ने डपटा:बाहुबली बजा रहे मंजीरा, विधायकजी ने पैर से उखाड़ी सड़क
    Next Article
    एटा में तैनात 26 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला:डीआईजी ने स्थापना बोर्ड के फैसले पर तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment