Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर:बस्ती में जिला अस्पताल से लौटते समय मारने की कोशिश, मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक 17 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना जिगिना के पास हुई, जिसमें छात्र के गले में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायल छात्र की पहचान पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा निवासी पंकज कुमार दुबे के पुत्र लक्ष्य दुबे (17) के रूप में हुई है, जो कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को लक्ष्य अपने एक मित्र की बहन का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल गया था। इलाज के बाद वह मित्र की बहन को छोड़ने के लिए जिगिना की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके अन्य साथी अलग-अलग बाइक पर आगे-पीछे चल रहे थे, जबकि लक्ष्य अपनी बाइक पर अकेला था। आरोप है कि जिगिना के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने लक्ष्य पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक लक्ष्य का परिचित है और दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, जिला अस्पताल पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा की ई-रिक्शा ड्राइवर का जासूसी कनेक्शन:2012 में शादी-पति से चल रहा विवाद, पड़ोसियों ने कहा-हंसमुख और मिलनसार है मीरा
    Next Article
    इटावा बीहड़ बेकनसैय्यद बाबा मजार प्रकरण वन न्यायालय में:दोनों पक्षों से 28 मार्च तक मांगे गए अभिलेख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment