Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली की चेकिंग करने गए कर्मचारियों से गाली गलौज:आजमगढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पीड़ित उपेंद्रनाथ चौरसिया विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शासन के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग के दौरान जब टीम करतारपुर के देव पर में पहुंची थी। इसी दौरान विजय नारायण तिवारी के घर हम लोग पहुंचे थे। और वहां बिजली के मीटर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वह लोग नाराज होकर मां बहन की गालियां देने के साथ अवर अभियंता दिलीप कुमार को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां दी। इसके साथी असलहा निकालकर धमकी भी देने वालों की यहां से भाग जाओ नहीं तो यही जमीन में गाड़ देंगे। आरोपियों की इस हरकत के विरोध में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कर कोतवाली में सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। जिले में बिजली विभाग की टीम के साथ गाली गलौज किए जाने का या कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी निजामाबाद थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-ईरान की बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम? देखें बुलेटिन
    Next Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे RSO:लखनऊ में CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, ओलंपिक चैंपियन राजकुमार पाल बनेंगे DSP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment