Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Colombia Plane Crash | कोलंबिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा!Hercules C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 33 सैनिकों की मौत, 81 घायल

    3 hours from now

    1

    0

    कोलंबिया के पुतुमायो प्रांत में सोमवार को एक भीषण सैन्य विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्यूर्तो लेग्विजामो शहर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक हर्क्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 33 लोगों की जान चली गई और 81 अन्य घायल हो गए। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है। रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था। कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर घुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं। वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे। कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जांच के घेरे में तकनीकी खराबीवायुसेना कमांडर सिल्वा ने स्पष्ट किया कि अभी दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी केवल विमान में आई किसी अज्ञात तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। हर्क्यूलिस C-130 जैसे मजबूत परिवहन विमान का इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होना सैन्य हलकों में चिंता का विषय बना हुआ है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia Crisis | जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर | India-US Relations
    Next Article
    Samsung के टीवी हुए बेहद सस्ते, 13 लाख वाला टीवी मिल रहा 4 लाख से भी कम में, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिलेगा बंपर ऑफर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment