Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं में शानदार उछाल, 12वीं के नतीजों ने बढ़ाई चिंता:झांसी में पांच साल से उतार चढ़ाव से जूझ रहा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों ने इस बार अलग-अलग तस्वीर पेश की है। जहां हाईस्कूल (10वीं) के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का पास प्रतिशत बढ़ाया है, वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्राफ से समझें रिजल्ट… हाईस्कूल में सुधार, इंटर में निराशा जारी परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल का पास प्रतिशत 88.08 प्रतिशत से बढ़कर 91.15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट 75.71 प्रतिशत रहा, जो अपेक्षा के अनुरूप नहीं माना जा रहा है। जिले के कई स्कूलों में हाईस्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। शिक्षकों का कहना है कि नियमित कक्षाओं, प्रैक्टिस पेपर और समय पर सिलेबस पूरा होने से छात्रों को लाभ मिला। लेकिन इंटरमीडिएट में ऐसा दिखाई नहीं दिया। अब बीते चार साल का रिजल्ट देखें… ● 2021: हाईस्कूल 99.52प्रतिशत, इंटर 97.88 प्रतिशत (कोरोना मूल्यांकन) ● 2022: हाईस्कूल 90 प्रतिशत, इंटर 85 प्रतिशत। ● 2023: हाईस्कूल 88.90 प्रतिशत, इंटर 75.52 प्रतिशत। ● 2024: हाईस्कूल 88.08 प्रतिशत, इंटर 72.96 प्रतिशत। इंटर में गिरावट के पीछे कारण शिक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर तनवीर रहमान बताते हैं कि इंटरमीडिएट स्तर पर गिरते परिणाम के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे विषयों की बढ़ती जटिलता और विस्तृत सिलेबस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ संतुलन की कमी, समय प्रबंधन और मार्गदर्शन का अभाव और सबसे बड़ी समस्या डिजिटल माध्यमों पर बढ़ती निर्भरता से ध्यान भटकना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पेंटर की बेटी बनी 2nd टॉपर:रात में कट जाती थी बिजली, दिन में की पढ़ाई, मैथेमेटिक्स में 99 मार्क्स लाई
    Next Article
    बस्ती में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:पहिये के नीचे दबने से फटा सिर; सड़क पर फैले मांस के लोथड़े; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment