Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, FIR दर्ज:फर्रुखाबाद में दवा लेने गई युवती को केबिन में बुलाया, की छेड़छाड़

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का आरोप है कि चिकित्सक ने उसे दवा देने के बहाने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ की। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने डॉक्टर सद्दाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसका इलाज डॉक्टर सद्दाम के यहां चल रहा था। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ दवा लेने गई थी। दर्ज कराई एफआईआर अनुसार चिकित्सक ने उसके भाई को बाहर बैठा दिया और उसे केबिन के अंदर बुलाया। केबिन में बुलाकर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया, तभी उसका भाई भी अंदर आ गया और उसे चिकित्सक से बचाया। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने युवती और उसके भाई को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। भाई ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ASP ने किया औचक निरीक्षण:डायल-112 और पीआरवी-8469 की कार्यप्रणाली देखी, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    गैर इरादतन हत्या के दोषी को 10 साल कैद:फिरोजाबाद कोर्ट ने सुनाई सजा, दो लाख रुपए जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment