Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में ASP ने किया औचक निरीक्षण:डायल-112 और पीआरवी-8469 की कार्यप्रणाली देखी, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने शुक्रवार देर रात आम लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 वाहनों और उन पर तैनात पुलिसकर्मियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत यूपी-112 पीआरवी 8469 का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की स्थिति और उनकी तत्परता का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इवेंट प्राप्त होने के बाद डायल 112 पुलिस की प्राथमिकता घटना स्थल पर त्वरित पहुंचना है। उन्होंने कर्मियों को सुरक्षित वाहन चलाने और इवेंट को कुशलता से रिसीव करने का निर्देश दिया। पांडे ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को सदैव सतर्क और मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में आकाशीय बिजली से महिला की मौत:भालीचौर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते समय हादसा
    Next Article
    युवती ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, FIR दर्ज:फर्रुखाबाद में दवा लेने गई युवती को केबिन में बुलाया, की छेड़छाड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment