Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती बोली- ब्रेकअप होगा, 2 महीने का समय चाहिए:लखनऊ में जिसे कार से कुचला, उसका शहनवाज के साथ पुराना VIDEO सामने आया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने के मामले में घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है। करीब 36 सेकेंड के इस वीडियो में अनामिका और उसका बॉयफ्रेंड शहनवाज साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। अनामिका खुद मोबाइल से वीडियो बना रही है और कह रही है- ये मेरा बॉयफ्रेंड है। हमारे बीच रिश्ता है। ये मुझे छोड़ना चाहता है, लेकिन मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती। मैंने इससे कहा है कि मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी और अगर मैंने नहीं छोड़ा तो तुम मुझे खुद छोड़ देना। इस दौरान युवक सिर मुंडवाने की बात कहता है तो युवती उसे मना करती है। आगे कहती है- मैं खुद इसके पास (शहनवाज ) गई थी। इसकी कोई गलती नहीं है। मैंने इसका नंबर मांगा था। फोन से जबरदस्ती नंबर निकालकर लिया था। गर्लफ्रेंड बोली- 'मुझे तुम्हारे साथ रहना है' दो अलग-अलग वीडियो में अनामिका कह रही है- मैंने इसे मारा था, तोड़ा था, तब इसने नंबर दिया था। इसके बाद यह हमारे रिश्ते में आया था। इसे डर था कि अगर हमसे बात नहीं करेगा तो मैं उसे बहुत मारूंगी। तुम चाहे टकले हो जाओ, चाहे लंगड़े हो जाओ या तुम्हारी एक आंख भी चली जाए, तब भी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। तुम पहचान में आओ या न आओ, मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। कार से कुचलने की कोशिश बुधवार (16 सितंबर ) की सुबह 6:30 बजे एक वीडियो सामने आया था। इसमें जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर- 4 के पास कार सवार ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई थी। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। 20-25 मीटर आगे जाकर उसने स्पीड बढ़ा दी। इससे लड़की सड़क पर गिर गई और आरोपी उसे कुचलते हुए भाग गया था। बाद में लड़की की पहचान अनामिका के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अनामिका ने शाहनवाज को नई गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। शाहनवाज कार लेकर भागने लगा, तो अनामिका उसे रोकने के लिए कार के सामने खड़ी हो गई। इसके बाद शाहनवाज ने उसे मारने की कोशिश की थी। एक साल से था अफेयर, दूसरी लड़की के साथ देखकर भड़की शाहनवाज का अनामिका से एक साल से अफेयर था। बुधवार को वह VERNA कार से एक लड़की के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने आया था। यह बात अनामिका को पता चली तो वह स्कूटी से पहुंच गई। दूसरी लड़की के साथ शाहनवाज को देखकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान अनामिका को पता चला कि आरोपी का नाम यश नहीं, शाहनवाज है। इस पर अनामिका नाराज हो गई और चिल्लाने लगी। मामला बढ़ता देख शाहनवाज के साथ आई लड़की वहां से चली गई। शाहनवाज भी कार में बैठकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- लड़की ने कार रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। लड़की को गंभीर चोटें आईं। वह दर्द से चिल्ला रही थी। कह रह थी- भगवान, बचा लो…मर जाऊंगी। पुलिस ने अनामिका का मेडिकल कराया घटना के बाद घायल अनामिका का शाम को मेडिकल कराया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद उसने किसी से बातचीत नहीं की। इधर, गोमतीनगर विस्तार थाने में उसकी तहरीर पर शहनवाज के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अब दो वीडियो जांच के अहम आधार बन गए हैं। एक वीडियो घटना के समय का है, जिसमें युवती को कार के बोनट पर ले जाते हुए देखा जा रहा है। दूसरा घटना से पहले का है, जिसमें युवती और शहनवाज के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। पुलिस दोनों वीडियो के आधार पर घटना से पहले के घटनाक्रम, दोनों के संबंध और विवाद की वजह की पड़ताल कर रही है। ………………………………… संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में गर्लफ्रेंड को युवक ने कार से कुचला: चीखती रही- भगवान बचा लो, मर जाऊंगी; दावा- आरोपी मुस्लिम, खुद को हिंदू बताया था लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंची धाम जैसे बनेगी नीम करौली बाबा की जन्मस्थली:फिल्म 'हनुमान अंश' का असर!; फिरोजाबाद से वृंदावन तक ऐसा होगा 'बाबा सर्किट'
    Next Article
    मम्मी-पापा ढूंढना मत... लिखकर लड़की प्रेमी संग भागी:कहा- आप बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कराएंगे; गोरखपुर में एक दिन में 5 लड़कियां लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment