Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने अश्लील फोटो दिखाकर तुड़वाई युवती की शादी:लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक युवक पर युवती की शादी तुड़वाने का आरोप लगा है। युवक ने युवती की होने वाली ससुराल पक्ष को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर रिश्ता खत्म करवा दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी है। गांव का ही आशिव पुत्र अजमत उर्फ पप्पू उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी उनकी बेटी पर जबरन शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पिता के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता अलीगढ़ में तय किया था। लेकिन, आरोपी आशिव ने युवती के होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए और धमकी देकर यह रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद, 15 अप्रैल को पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में कर दी। अब आरोपी आशिव पीड़िता की बेटी और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह अश्लील वीडियो भेजकर उनसे रिश्ता खत्म करने की बात कह रहा है, जिससे परिवार काफी परेशान है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल पीड़ित ने यह भी बताया कि 28 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी का शांति भंग के आरोप में चालान किया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया। रिहा होने के बाद आरोपी घर आकर धमकी दे रहा है कि "तुमने मेरा क्या बिगाड़ लिया। अगर वह मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा।" वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अब इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहादुर बेटी को रविकिशन- SSP ने किया सम्मानित:गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर भागने वाले बदमाशों से भिड़ी थी
    Next Article
    युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप:अतरौली में महिला ने एक माह बाद दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment