Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को दौड़ाकर 25 चाकू मारे, लाश 200 मीटर घसीटी:जौनपुर में भाई की मौत का बदला लिया, बोला- हम नहीं मार सकते क्या?

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह शराब खरीदने ठेके पर गया था। वहां 5 युवक आए और उसे दौड़ाने लगे। जान बचाने के लिए वह भागा और गांव में कई घरों में घुसने की कोशिश की। हमलावरों ने उसे छप्पर में गिराया और चाकू से ताबड़तोड़ 25 वार किए। युवक जब मर गया, तो उसे करीब 200 मीटर घसीटा। फिर बाइक से 1Km दूर ले गए और गेंहू के खेत में फेंक कर भाग गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक कहता है- मैं वकील का बेटा हूं, मुझे बदला लेना आता है। मामला बुधवार शाम 4 बजे का जलालपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने बुधवार देर रात एनकाउंटर में 2 आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान संघईपुर गांव के आशीष उर्फ चिघडू चौहान के रूप में हुई है। उस पर गांव के ही एक युवक की हत्या का आरोप है। उसी के भाई ने आशीष की हत्या की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… संघईपुर गांव में आशीष उर्फ चिघडू चौहान (22) पुत्र अरविंद चौहान गांव में खेती-किसानी का काम करता था। वह बुधवार शाम को बन्दीपुर स्थित ठेके पर शराब लेने गया था। तभी वहां 5 युवक आए और उसे मारने के लिए दौड़ाने लगे। उनके पास चाकू था। आशीष बचने के लिए सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने की कोशिश की। हमलावर उसे दौड़ाते रहे, लेकिन किसी की उसे बचाने की हिम्मत नहीं हुई। गांव में गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे के पास आशीष चारों तरफ से घिर गया। बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर शव को घसीटते हुए गांव से बाहर ले जाने लगे। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो धमकाया किसी ने वारदात का वीडियो बना लिया। इसमें 5 युवक शव को घसीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक हमलावर कहता है- मैं संघईपुर के बाबूराम वकील का लड़का हूं, बता देना ये उनके लड़के को मार सकता है, हम नहीं मार सकते हैं क्या, मेरे पास कलेजा नहीं है?’। करीब एक किलोमीटर दूर बन्दीपुर गांव के पास हमलावर शव फेंककर फरार हो गए। आशीष इस समय अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था। वह हत्या के मामले में जेल गया था और 6 महीने पहले ही छूटकर आया था। बुधवार को उसके बन्दीपुर आने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने उसे घेरकर मार दिया। लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें धमकाया। बदले के लिए की थी रोहित की हत्या संघईपुर गांव में 23 सितंबर 2024 को रोहित चौहान (21) की हत्या हुई थी। लोगों ने बताया कि करीब 2 साल पहले रोहित चौहान और आशीष चौहान के पिता के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने आशीष के पिता अरविंद को दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे। इसी रंजिश में आशीष ने रोहित की हत्या कर दी थी। 23 सितंबर 2024 को रोहित बगीचे में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी समय आशीष चौहान भी वहां पहुंच गया। रोहित जब तक कुछ समझ पाता आशीष ने उसके बाल पकड़े और चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए थे। घटना के समय बगीचे में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना को देखकर लोग भागने लगे। जो बचाने आया उसे भी मारने की कोशिश वहीं पर मौजूद गांव के युवक राजेश ने इसका विरोध किया, तो आशीष उसकी तरफ चाकू लेकर मारने दौड़ा था। उसके बाद भी राजेश ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकला। दो भाई और एक बहन में रोहित सबसे छोटा था। गुस्साए ग्रामीणों ने जला दिया था घर पुलिस ने अरविंद चौहान और उसके बेटे आशीष चौहान को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को जेल भेज दिया था। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारोपी आशीष के घर में आग लगा दी थी, जिसके बाद तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई थी। जेल से छूटने के बाद दोबारा गांव पहुंचा ग्रामीणों ने बताया कि आशीष 28 अगस्त 2025 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद ननिहाल मड़ियाहूं में रहने लगा था। बुधवार को बाइक से गांव पहुंचा। लोगों का कहना है कि रोहित के घर के पास जाकर उल्टा सीधा बोल दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक सुजीत ओझा और थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में आरोपी शिवशंकर चौहान पुत्र सुभाष और धनंजय चौहान पुत्र मनोज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे, एक मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें….. बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़:पुलिस ने जबरन गैस लदे ठेले निकलवाए, उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    लखनऊ में फर्जी फर्म से करोड़ों का लेनदेन:सब इंस्पेक्टर को आयकर विभाग का नोटिस, पीड़ित बोला- पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment