Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फर्जी फर्म से करोड़ों का लेनदेन:सब इंस्पेक्टर को आयकर विभाग का नोटिस, पीड़ित बोला- पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तैनात एक एसआई के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। इसके बाद बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मुजफ्फरनगर के तितावी निवासी धर्मेन्द्र कुमार लखनऊ के बीबीडी थाने में एसआई के पद पर तैनात हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें इनकम टैक्स की तरफ से 17 फरवरी नोटिस प्राप्त हुआ। वीर ट्रेडर्स नाम से एक फर्जी फर्म रजिस्टर्ड की नोटिस से पता चला कि साल 2017-18 में उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर वीर ट्रेडर्स नाम से एक फर्जी फर्म रजिस्टर्ड की गई। इस फर्म के जरिए करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया है। धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार के किसी सदस्य को इस फर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर यह फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़ित ने मामले की जांच करने के लिए बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को दौड़ाकर 25 चाकू मारे, लाश 200 मीटर घसीटी:जौनपुर में भाई की मौत का बदला लिया, बोला- हम नहीं मार सकते क्या?
    Next Article
    सेंट जोसफ स्कूल के बाहर किताबों की अवैध बिक्री:कासगंज में हरवीर भारतीय ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment