Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़:पुलिस ने जबरन गैस लदे ठेले निकलवाए, उपभोक्ता परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी शहर और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों तथा गोदामों पर लंबी कतारें देखी गईं। आमतौर पर बुकिंग के एक-दो दिन बाद सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग और केवाईसी जैसे नए नियमों के कारण उपभोक्ताओं को समय, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से सटे बांसडीहरोड थाने के पास स्थित एक गैस गोदाम पर भी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। उपभोक्ता ओम प्रकाश साहू ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे से लाइन में लगे हैं और दोपहर दो बजे तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया था। एक अन्य उपभोक्ता विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया कि वे सुबह से लाइन में थे। दो गाड़ी गैस आई और ठेले वालों को दे दी गई। उन्होंने बताया कि जब उपभोक्ताओं ने रात से लाइन में लगे लोगों को सिलेंडर देने की मांग करते हुए गैस लदे ठेले रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस ने जबरन उन्हें वहां से हटवा दिया। विक्रांत सिंह ने यह भी बताया कि कतार में अधिकांश लोग नवरात्र का व्रत रखे हुए हैं। एक अन्य उपभोक्ता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनका गैस आठ दिन से खत्म है और रोज आने के बावजूद उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। देखें तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ऑयल इंडिया ने शुरू की तेल-गैस की खोज:प्रदेश के 44 जिलों में भारी मशीनों से तलाश जारी
    Next Article
    युवक को दौड़ाकर 25 चाकू मारे, लाश 200 मीटर घसीटी:जौनपुर में भाई की मौत का बदला लिया, बोला- हम नहीं मार सकते क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment