Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को पीटकर मार डाला, जबरिया खींचकर ले:वाराणसी में परिजन बोले- गो तस्कर ने मुखबिरी के शक में हत्या की

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में दबंगों ने एक युवक को पीटकर मार डाला। शनिवार रात में बाइक से 8-9 युवक पहुंचे। युवक घर से निकला तो जबरिया उसे खींचकर बाइक पर बैठा लिए और अपने साथ लेते गए। गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर एक पुलिया के पास बेरहमी से पिटाई की। पीछा करते हुए परिजन पहुंचे तो युवक अधमरी हालत में पड़ा था। गंभीर हालत में उसे हेरिटेज अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना रोहनिया पंडितपुर क्षेत्र की है। युवक की पहचान गांव के रहने वाले सानू अली के रूप में हुई है। मृतक के ताऊ ने कहा- आरोपी युवक पहले गो तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसे शक था कि सोनू ने ही मुखबिरी कर उसे पकड़वाया था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… रोहनिया पंडितपुर का रहने वाला सानू अली (17) राजमिस्त्री का काम करता था। वह 3 भाई-बहनों में सानू सबसे बड़ा था। पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई। पिता की मौत के बाद सानू पर ही घर की सारी जिम्मेदारियां थीं। ताऊ अख्तर अली ने कहा- शनिवार रात नौ बजे के आसपास बबलू नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। सानू से बबलू ने कहा- तुमने मेरा मोबाइल चोरी किया है, उसे वापस दो। सानू ने इनकार किया तो वे लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद उसे जबरिया अपने साथ ले गए। कहा- पुलिस चौकी पर फैसला होगा। लेकिन पुलिस चौकी ले जाने की बजाय पंडितपुर गांव के बाहर पेट्रोल पंप के सामने पुलिया के पास ले जाकर उसे मारने-पीटने लगे। पीछा करते हुए वे लोग पहुंचे तो पुलिया पर सानू गंभीर हालत में पड़ा था। हमलावर भाग चुके थे। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप ताऊ ने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा- घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। हमने चौकी इंचार्ज को फोन कर बुलाया लेकिन वे देर से आए। पुलिस के पहुंचने के पहले हमारा भतीजा मर चुका था। ACP बोले- एफआईआर दर्ज की गई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने कहा- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें यूपी में दहेज उत्पीड़न की सीधे FIR नहीं होगी:हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी का आदेश, 31 मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने पर रोक यूपी में अब दहेज उत्पीड़न और चेक बाउंस समेत 31 मामलों में पुलिस सीधे रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगी। इसके लिए पहले मजिस्ट्रेट के यहां मुकदमा दायर करना होगा। एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने यह आदेश जारी किया है। डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस अफसरों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु: जीजा ने की साले की हत्या, फिर शव कार में लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर
    Next Article
    दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, 30 मकान चिन्हित:PWD ने एक साथ 10-10 मकानों पर लगाए मजदूर, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment