Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा वकीलों के लिए बार एसोसिएशन की बड़ी मांग:चेंबर निर्माण को मांगे 5 करोड़, न्याय व्यवस्था को मिलेगा बल

    6 hours ago

    2

    0

    बागपत जिला बार एसोसिएशन ने युवा अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी समस्या को जोरदार ढंग से उठाया है। जिला न्यायालय परिसर में चेंबर की कमी से जूझ रहे सैकड़ों युवा वकीलों के लिए एसोसिएशन ने सरकार से 5 करोड़ रुपये के विशेष बजट की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया है। 400 युवा अधिवक्ता चेंबर विहीन जिला बार एसोसिएशन बागपत में करीब 800 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 400 अधिवक्ताओं के पास निजी चेंबर हैं, जबकि शेष 400 युवा वकील अब भी चेंबर की सुविधा से वंचित हैं। चेंबर के अभाव में कामकाज प्रभावित चेंबर न होने से युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वादकारियों को परामर्श देने, केस की तैयारी करने और अध्ययन करने में उन्हें असुविधा होती है। शुरुआती करियर में आर्थिक चुनौती अधिकांश युवा अधिवक्ता अपने करियर के प्रारंभिक दौर में हैं। सीमित संसाधनों के कारण वे निजी स्तर पर चेंबर बनवाने में सक्षम नहीं हैं। न्यायालय परिसर में उपलब्ध है पर्याप्त भूमि बार एसोसिएशन ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर में चेंबर निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। केवल बजट की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू नहीं हो पा रही है। सरकार से 5 करोड़ रुपये की मांग एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार से "युवा अधिवक्ता चेंबर ब्लॉक" के निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत करने की मांग की है। न्याय व्यवस्था को मिलेगा बल बार एसोसिएशन का मानना है कि चेंबर निर्माण से युवा अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी, सुचारू और सशक्त बन सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देहरादून काम पर जाते समय हादसा, हरिद्वार रोड पर मारी टक्कर
    Next Article
    आग से नुकसान के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम:संतकबीरनगर में ग्रामीणों ने फोरलेन जाम किया, मुआवजे की मांग पर अड़े रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment