Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से नुकसान के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम:संतकबीरनगर में ग्रामीणों ने फोरलेन जाम किया, मुआवजे की मांग पर अड़े रहे

    5 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले के कौआटांड़ गांव में आग से हुए भारी नुकसान के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जाम लगा दिया। यह घटना कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र की है। ग्रामीण आग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और प्रशासनिक सहायता न मिलने से नाराज थे। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ जाम लगभग 40 मिनट तक चला, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के तीन गांव—कौआटांड़, रायपुर छपिया और भुजैनी—में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में कौआटांड़ गांव के नौ घर जलकर राख हो गए। आग में एक भैंस, दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल भी जल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद समय पर दमकल और प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। प्रशासन की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीण गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में चुरेंब पहुंचे और गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। उनका कहना था कि अग्निकांड के बाद अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जाम की सूचना मिलते ही सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय, तहसीलदार आनंद ओझा और खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो गया। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसमें एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। करीब 40 मिनट तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटने के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत और मुआवजा नहीं मिला, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। आग में इनका हुआ नुकसान अग्निपीड़िता सुनीता पत्नी रामप्रकाश के अनुसार जेवर, अनाज और गृहस्थी का सामान मिलाकर करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। फूलमती पत्नी फूलचंद ने 5 लाख रुपए, इसरावती पत्नी राम किशुन ने करीब 3 लाख रुपए, जबकि बसंत पुत्र गंगाप्रसाद ने नगद सहित नुकसान की जानकारी दी। रीता पत्नी अनिल ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखा 50 हजार नगद, जेवर और अन्य सामान जल गया, जिससे करीब 4 लाख का नुकसान हुआ। रिखाई पुत्र कोदई को लगभग 3 लाख, सुमित्रा पत्नी अमित कुमार को एक बकरा जलने से 35 हजार का नुकसान हुआ। सुशीला पत्नी बिक्रम के अनुसार मोटरसाइकिल, जेवर और अन्य सामान मिलाकर करीब 3 लाख का नुकसान हुआ। श्रीपति, रामफेर और रामकेश को कुल मिलाकर 1.70 लाख का नुकसान हुआ। राजेंद्र पुत्र त्रिवेणी की एक लाख की गर्भवती भैंस जल गई, साथ ही अन्य सामान सहित कुल 3 लाख का नुकसान हुआ। सुनील पुत्र त्रिवेणी की तीन बकरियां (करीब 50 हजार) जल गईं। विजय पुत्र राजेंद्र को करीब 3 लाख, बाबूलाल को करीब 1 लाख और राम बेलास को करीब 2 लाख का नुकसान हुआ। आग की गर्मी से राम बेलास के पक्के मकान की छत में दरार भी आ गई। इसके अलावा कई लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक समेत जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा वकीलों के लिए बार एसोसिएशन की बड़ी मांग:चेंबर निर्माण को मांगे 5 करोड़, न्याय व्यवस्था को मिलेगा बल
    Next Article
    76 साल के नाना पाटेकर ने ट्राइसेप डिप्स किए:जिम में गमछा डाले दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment