Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युद्ध करेंगे...Pakistan की गीदड़ भभकी पर MEA का पलटवार, कहा- दुनिया का ध्यान भटका रहे

    14 hours ago

    2

    0

    भारत ने निलंबित सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ के "हम युद्ध करेंगे" वाले बयान की कड़ी आलोचना की। भारत ने कहा कि ये टिप्पणियां इस्लामाबाद की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की कोशिशें हैं। नई दिल्ली का यह बयान आसिफ़ की उस धमकी के कुछ ही दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान की जल सुरक्षा पर संकट आया तो वह भारत के खिलाफ़ युद्ध छेड़ देंगे। इससे पहले, भारत ने कहा था कि सिंधु जल संधि को रोके रखने का उसका फ़ैसला बदला नहीं जाएगा।इसे भी पढ़ें: Iran-US में लेबनान पर बनी बात? 60 दिन का प्लान हो गया तैयारमंगलवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की टिप्पणियों के बारे में हमने इस मामले पर रिपोर्ट देखी हैं। ऐसी बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं। हम इन मनगढ़ंत दावों को पूरी तरह और पूरी सख्ती के साथ खारिज करते हैं। जयसवाल ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर के मौजूदा हालात का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की उस दशकों पुरानी नीति का सीधा नतीजा है, जिसके तहत वह अपने अवैध और ज़बरदस्ती किए गए कब्ज़े वाले इलाकों में लोगों का सुनियोजित आर्थिक शोषण करता है, उन्हें बुनियादी अधिकारों से वंचित रखता है और प्रशासनिक दमन करता है।इसे भी पढ़ें: Pakistan का प्रोपेगैंडा फिर फेल, Air Force के टेंडर ने साबित किया- सभी 36 Rafale लड़ाकू विमान Operational हैंविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों के साथ निंदनीय व्यवहार किया है और अत्यधिक क्रूरतापूर्ण नीतियां अपनाई हैं, जिनमें ज़रूरी सामान और दवाओं की आपूर्ति रोकना, इंटरनेट बंद करना और निहत्थे नागरिकों के ख़िलाफ़ घातक बल का इस्तेमाल करना शामिल है। जयसवाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, इसके कारण कई लोगों की जान चली गई है। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कामों, गलत हरकतों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, भारत को हिला देगा नए PM का नाम
    Next Article
    Lebanon पर US-Iran Deal से इज़राइल को झटका, नेतन्याहू बोले- सेना नहीं हटाएंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment