Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूसुफ पठान बोले- ममता ने सांसदी छोड़ने को नहीं कहा:वे चुनाव नहीं लड़ रहीं; गांगुली ने भी पोस्ट करके खबर को गलत बताया

    16 hours ago

    1

    0

    TMC सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे लोकसभा सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा है। पार्टी के किसी नेता ने भी मुझे ऐसा कोई मैसेज नहीं दिया है। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वह गलत हैं। हमारी आखिरी जो मीटिंग हुई थी, उसमें भी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे दुख होता है कि ऐसी कोई भी खबर जो ऑफिशियल नहीं है, उस पर सोशल मीडिया पर बात हो रही है। दरअसल, 4 जून को बंगाल के अखबार आनंद बाजार पत्रिका ने दावा किया था कि ममता ने सौरव गांगुली से कहा है कि वह यूसुफ को लोकसभा सीट छोड़ने के लिए मनाएं, ताकि ममता उपचुनाव के जरिए संसद पहुंच सकें। युसुफ का पूरा बयान सुनिए… गांगुली बोले- मैंने युसुफ को कोई मैसेज नहीं पहुंचाया पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा, मैंने ममता बनर्जी के कहने पर TMC सांसद यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। मीडिया ऐसी अफवाहों और अटकलों पर भरोसा न करे। गांगुली ने मीडिया हाउस को लेटर जारी कर कहा- बिना सत्यता जाने खबर पब्लिश ना करें। लेटर में लिखा कि ये सभी बातें पूरी तरह गलत हैं। न ही मैंने यूसुफ से इस तरह के किसी मैसेज को लेकर कभी संपर्क किया। मुझे राजनीति से कभी मतलब नहीं रहा। TMC के लिए सेफ सीट है बहरामपुर ममता अब विधायक भी नहीं, राज्यसभा जाना भी मुश्किल बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता को भवानीपुर सीट पर 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसलिए अब वे विधायक नहीं हैं। बंगाल कोटे से राज्यसभा में फिलहाल कोई सीट भी खाली नहीं है। इस वजह से उनका राज्यसभा जाना भी मुश्किल है। बंगाल में 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 2029 में होंगे। 13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC बंगाल में TMC को पार्टी गठन के 28 साल बाद 3 जून को पहली बार टूट का सामना करना पड़ा। TMC के 80 में 58 बागी विधायकों ने ममता की जगह रितब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुन लिया। स्पीकर ने इस दावे को मंजूरी भी दे दी। बगावत का पूरा खेल 22 मई को दिल्ली के बंग भवन में TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात से शुरू हुआ था। इस एक मुलाकात ने सिर्फ 13 दिनों में पार्टी को दो हिस्सों में बांट दिया। ऑपरेशन सिंदूर डेलीगेशन में युसूफ की जगह अभिषेक को भेजा पिछले साल केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए थे। इन डेलिगेशन ने दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा किया था। ऐसे ही एक दल में TMC सांसद यूसुफ पठान का नाम शामिल किया गया था, लेकिन उनकी जगह अभिषेक बनर्जी को भेजा गया था। केंद्र सरकार ने बताया था कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में TMC के प्रतिनिधित्व के लिए ममता ने अभिषेक का चयन किया था। विधानसभा चुनाव में TMC को 135 सीटों का नुकसान ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 जून की बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद:CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया
    Next Article
    घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा:3 महीने में दूसरी बार कीमत में इजाफा, ₹89 दाम बढ़े; दिल्ली में 14.2kg का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment