Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बीजेपी विधायक बोले- मोदी-योगी को पूजो; अखिलेश ने गाड़ी रुकवाकर पूड़ी-सब्जी खाई, बच्चा बेचने जा रही मां पकड़ी गई

    6 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नोएडा में दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मियों के बवाल को लेकर रही। वहीं, दूसरी खबर बीजेपी विधायक के अंबेडकर पर दिए बयान से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. नोएडा में दूसरे दिन भी बवाल, 26 पुलिस अफसर भेजे; राहुल बोले- ये श्रमिकों की आखिरी चीख नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी मंगलवार को भी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2-3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। लेकिन पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया। पीएसी और RAF की 15 कंपनियां, 26 अफसर (8 एडिशनल एसपी और 18 डीएसपी) नोएडा भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सहारनपुर में मोदी का रोड शो, योगी बोले- नोएडा में फिल्म सिटी बन रही, लड़कों को बाहर नहीं जाना होगा पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले सहारनपुर पहुंचे। यहां रोड शो किया। हेलिकॉप्टर से वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखा। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा में फिल्मसिटी बन रही। अब लड़कों को बाहर नहीं जाना होगा। यहां से दिल्ली हो या देहरादून, अब यात्रा ढाई घंटे में पूरी होगी। यह कॉरिडोर पश्चिमी यूपी के लिए गुड वर्क साबित होगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई, भाजपा विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा को नहलाया यूपी में अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इसके बाद अखिलेश बैसाखी मनाने सदर स्थित गुरुद्वारा गए। रास्ते में भंडारा देख अखिलेश ने गाड़ी रुकवाई, फिर वहां पूड़ी-सब्जी और छोले-चावल खाए। प्रयागराज में भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने अंबेडकर प्रतिमा को नहलाकर साफ किया। पूरी खबर पढ़ें… 4. वृंदावन हादसा- इंस्टाग्राम रील से बची महिला की जान, अब यमुना में 25 किमी तक तलाश वृंदावन में हुए नाव हादसे को लेकर मंगलवार को पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर पंकज मल्होत्रा अभी भी लापता हैं। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 150 से अधिक लोगों की टीम यमुना के 25 किमी दायरे में तलाश कर रही है। लुधियाना की महिला ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम रील के टिप्स के मुताबिक खुद को बचाया। पूरी खबर पढ़ें… 5. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की वृंदावन से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी, जेवर के अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत वृंदावन से लौटते समय खराब हो गई। उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को उमा भारती ने वृंदावन में कात्यायनी देवी मंदिर में देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने वहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। अब 8 अहम खबरें… 6. कानपुर में कॉन्स्टेबल ने MSC छात्रा से रेप किया, नौकरी-शादी का झांसा देकर फंसाया कानपुर में नौकरी-शादी का झांसा देकर एक कॉन्स्टेबल ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। उसने छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कॉन्स्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें… 7. मां-बाप बेचने जा रहे थे 2 दिन का बच्चा, आगरा में 2.50 लाख में सौदा किया आगरा में मां अपने दो दिन के नवजात बच्चे को ढाई लाख रुपए में बेचने की तैयारी में थी। एक व्यापारी भी बच्चे को लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। इसकी भनक नवजात बच्चे के दादी और बुआ को लग गई। दोनों ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंची टीम ने बच्चे को बचा लिया। इसके बाद बच्चे समेत मां को कोर्ट में पेश किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 8. BJP विधायक बोले- पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो, उनमें कुछ देने की क्षमता है हरदोई से भाजपा विधायक का अंंबेडकर जयंती पर विवादित बयान सामने आया है। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा- पत्थरों को पूजने से कुछ नहीं मिलेगा। अगर पूजा करनी ही है, तो योगी और मोदी की कीजिए। जिनसे आपको कुछ मिलेगा। दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता। ये बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 9. लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर फायरिंग, भाजपा चेयरमैन के लोगों ने थाने में मारने को दौड़ाया लखनऊ में अंबेडकर जयंती के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए बवाल हो गया। आयोजकों ने माल्यार्पण के लिए भाजपा से नगर पंचायत चेयरमैन रामावती रावत के बेटे रंजीत रावत को बुलाया था। चेयरमैन का बेटा 4 लग्जरी गाड़ियों से वहां पहुंचा। वहां पहुंचते ही माल्यार्पण कर दिया। इसका विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि बुद्ध प्रार्थना के बाद माल्यार्पण करना था। पूरी खबर पढ़ें… 10. फोटो के चक्कर में लाइफ-जैकेट नहीं पहन रहे पर्यटक, वाराणसी में 100 पुलिसकर्मी गंगा में गश्त करेंगे वाराणसी के 84 घाटों पर गंगा में 3 से 4 हजार नावें चल रही हैं। लेकिन यहां फोटो खिंचवाने के चक्कर में टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहन रहे हैं लेकिन अब पुलिस ने सख्ती की है। गंगा में 100 से अधिक पुलिस वाले गश्त करके लाइफ जैकेट के प्रति जागरूक करेंगे। लापरवाही पर चालान काटा जाएगा। यह फैसला वृंदावन में हुए हादसे के बाद लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 11. मेरठ में अतुल प्रधान बोले- अयोध्या में 6 बार लैंडयूज बदला, सेंट्रल मार्केट के लोगों को भरोसा दिलाया मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा- जिस तरह अयोध्या में चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने छह बार लैंडयूज बदला। वैसे ही मेरठ सेंट्रल मार्केट के लिए भी सरकार प्रस्ताव तैयार करें। वह सेंट्रल मार्केट में चल रहे महिलाओं के धरने पर पहुंचे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आप लोगों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलवाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 12. महराजगंज में बारात जा रहे 3 दोस्तों की मौत, 100 की स्पीड में बाइक रोडवेज बस में घुसी महराजगंज में सोमवार शाम तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों तेज रफ्तार बाइक से अपने दोस्त की बारात जा रहे थे। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस में जा घुसे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर 10 फीट दूर गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर लाशें बिखर गईं। हादसा एक पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गया। पूरी खबर पढ़ें…. 13. गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर ने बनाई फर्जी पुलिस टीम, किराए पर दुल्हन तैयार कर दूल्हे को लूट लेते गोरखपुर के में शातिर हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह फर्जी शादी के जरिए पैसे हड़पता था। वह खुद फर्जी इंस्पेक्टर बना। अपने चार साथियों को ट्रेनिंग देकर पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल बना दिया। नाचने गाने वाली लड़कियों को पैसा दिखाकर दुल्हन बना देता था। उसके गुर्गे हरियाणा, राजस्थान के अधिक उम्र के कुंवारे लड़कों को शादी का झांसा देकर लूट लेते थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तालाब में जल सत्याग्रह, पूर्व पार्षद का आंदोलन कानपुर में गंदगी से नाराज पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। वह तालाब के बीच भरे पानी में बैठ गए और जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। पूर्व पार्षद का आरोप था कि तालाब में गंदगी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… कल कैसा रहेगा मौसम… 15. कई जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी कल 15 अप्रैल को कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी परेशान करने वाली है। इनमें मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रेलकर्मी जमीन पर गिरा, 3 मिनट में मौत:मिर्गी समझकर लोग जूता-मोजा सुंघाते रहे, होटल पर चाय लेने पहुंचे थे
    Next Article
    कानपुर के CSJMU में शिक्षा और संस्कार पर मंथन:दो दिन चला परिचायक वर्ग, 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment