Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रेलकर्मी जमीन पर गिरा, 3 मिनट में मौत:मिर्गी समझकर लोग जूता-मोजा सुंघाते रहे, होटल पर चाय लेने पहुंचे थे

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। वह आफिस से चाय लेने एक होटल पर पहुंचे थे। यहां चाय लेने के बाद चक्कर खाकर होटल के काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे के ऊपर मुंह के बल गिर पड़े। फिर जमीन पर गिर गए। करीब 3 मिनट तक वह तड़पते रहे। फिर उनकी मौत हो गई। आफिस के साथी ने उन्हें सीपीआर भी दिया। मगर उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। फिर रेलकर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। घटना सीपरी बाजार थाना की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बाइक से चाय लेने के लिए होटल गए थे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती, लाल स्कूल के पास निवासी अजय कुशवाहा (29) झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में चार पहिया वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। पिता मुरारी लाल कुशवाहा की मौत के बाद उन्हें करीब दो साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। घरवालों के अनुसार, अजय सोमवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक की ड्यूटी पर थे। शाम करीब 7 बजे वह डीआरएम ऑफिस से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर चित्रा चौराहा स्थित एक होटल पर चाय लेने पहुंचे। यहां होटल संचालक लोकेंद्र पांडे को चाय के पैसे दिए। फिर चाय पैक कराई। इसके बाद वह वापस लोकेंद्र के पास और एक पन्नी मांगी। इसी दौरान वह चक्कर खाकर होटल के काउंटर पर रखे पकौड़ी-सामोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़े। फिर ट्रे से टकराकर वह जमीन पर गिर गए। वह तड़पने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें उठाने की कोशिश की। मगर वह नहीं उठे। लोग मिर्गी का दौरा समझकर उन्हें जूता-मोजे सुंघाते रहे। जबकि कुछ लोग उनकी छाती मलते रहते हैं। करीब 3 मिनट तक अजय के शरीर में हलचल रही। इसके बाद हलचल बंद हो गई। चक्कर खाकर जमीन पर गिरे, तड़पते रहे तभी होटल संचालक ने अजय के साथियों को फोन कर सूचना दी। उनके साथी पहुंचे। अजय को सीपीआर दी। फिर उन्हें ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल संचालक लोकेंद्र पाड़े ने बताया कि अजय चाय लेने आए थे। उन्होंने पहले पैसे दिए फिर चाय ली। फिर उन्होंने पन्नी मांगी। तभी वह गिर गए। जब वह गिरे तो उनके फोन पर एक कॉल आई। मैंने फोर रिसीव किया। कॉल करने वाले को मैंने बताया कि अजय यहां गिर गए हैं। अजय के साथी करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी सामने आया, पुलिस ने पोस्टमार्टम को शव भेजा इस घटना का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अजय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर बाइक से होटल पहुंचे। वह पहले चाय के पैसे देते हैं। फिर चाय लेकर वापस काउंटर की ओर आते हैं। इसी दौरान वह कुछ सेकंड के लिए लड़खड़ाते हैं और फिर अचानक जमीन पर गिर जाते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई:योगी बोले- जिन्हें दलितों से नफरत, वो बहा रहे घड़ियाली आंसू लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ ताकतें घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जिन लोगों को दलितों और गरीबों से नफरत रही है। जिन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा का अपमान किया। वही लोग आज तमाम प्रकार के झुनझुने पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के लिए क्या किया? जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने दलितों के लिए क्या काम किया? कांग्रेस ने भी बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। आज वही लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविकता सब जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कठमुल्ला' कहने वाले जज महाभियोग से पहले रिटायर होंगे:राज्यसभा में डेढ़ साल से मामला लटका; इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल समारोह
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बीजेपी विधायक बोले- मोदी-योगी को पूजो; अखिलेश ने गाड़ी रुकवाकर पूड़ी-सब्जी खाई, बच्चा बेचने जा रही मां पकड़ी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment