Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी पुराने कांग्रेसी को याद कर भावुक हुए; IITian बाबा ने इंजीनियर से रचाई शादी; वकील की हत्या में 3 को फांसी की सजा

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के अंबेडकर की प्रतिमाओं पर छत्र लगवाने के ऐलान से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर महाकुंभ वाले IITian बाबा अभय सिंह की शादी को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- योगी का अंबेडकर की प्रतिमाओं पर छत्र लगवाने का ऐलान; गोरखपुर में मंच पर भावुक हुए भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने अंबेडकर की हर प्रतिमा पर छत्र लगवाने का ऐलान किया। गोरखपुर में कहा- रविदास और वाल्मीकि की मूर्तियों का भी सौंदर्यीकरण कराएंगे। गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराया, सेल्फी भी ली। रिसर्च सेंटर के उद्घाटन पर डॉ.तेज प्रताप शाही को याद कर भावुक हो गए। रुंधे गले से आखिरी मुलाकात की कहानी सुनाई। पूरी खबर पढ़ें 2- महाकुंभ वाले IITian बाबा ने इंजीनियर से शादी की, मां ने बहू को गृह प्रवेश कराया महाकुंभ वाले IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। पत्नी का नाम इंजीनियर प्रतीका है। वह कर्नाटक की है। 15 फरवरी को शिवरात्रि पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी की थी। फिर 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद हरियाणा में परिवार से मिलने पहुंचे। मां ने बहू को गृह प्रवेश कराया। आरती उतारी, मिठाई खिलाया। पत्नी बोली- सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी नंबर की कार दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी, ड्राइवर गिरफ्तार दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 4- अखिलेश बोले-भाजपा हारती तो आयोग से मिलकर साजिश करती; SIR वोट काटने का अभियान कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा जब जनता से हार जाती है तब चुनाव आयोग से मिलकर साजिश करती है। ये SIR नहीं था, ये NRC था। ये वोट काटने का अभियान था। इनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। बोले- ये लोग खाली सिलेंडर तो दे सकते हैं लेकिन भरे सिलेंडर नहीं दे पाएंगे। इन्होंने जैसे खाद की बोरी में चोरी की, सिलेंडर में भी कर रहे। सिलेंडर का वजन भी कम है। 5- मुजफ्फरनगर में वकील किडनैपिंग-मर्डर में 3 को फांसी की सजा; 40 लाख की लेनदेन का विवाद मुजफ्फरनगर में वकील समीर सैफी (28) किडनैपिंग-मर्डर केस में कोर्ट ने 3 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। जबकि एक आरोपी को सात साल की जेल की सजा हुई। सैफी की हत्या 40 लाख रुपए की लेनदेन के विवाद में 15 अक्तूबर 2019 को हुई थी। 4 दिन बाद लाश मिली थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट- तीन के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने फैसले में कविता भी लिखी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- रामपुर में सिपाही पत्नी और बेटे को कार में जिंदा जलाया; पति और देवर अरेस्ट रामपुर में कार में आग लगने से महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। पहले बेहोशी की दवा दिया, फिर पेट्रोल डालकर कार फूंकी। बेटा जिंदा जला। पत्नी नहीं मरी तो हथौड़े से सिर कूचा। 40 दिन बाद पति समेत 3 अरेस्ट, देवर फरार। पति का दूसरी महिला से अफेयर था। इंश्योरेंस और मुआवजे को हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें 7- काशी में गंगा में बियर पार्टी, डीजे पर जमकर नाविकों ने डांस किया काशी में गंगा नदी के बीच नाविकों ने नाव पर बियर पार्टी की। बियर पार्टी के दौरान नाविकों ने डीजे पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। दरअसल, रविवार को अष्टमी थी। नाविक ‘बधावा’ लेकर अदलपुरा धाम के शीतला माता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान नाव को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया था और बड़े-बड़े डीजे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- प्रबंधक झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर रहे लखनऊ में विभिन्न जिलों के करीब 700 माध्यमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप था कि नए आयोग के नियमों में शिक्षकों की सुरक्षा की धारा नहीं जोड़े गए हैं। बोले- चयन आयोग ने हमें असुरक्षित किया। शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने वाली धारा को हटा दिया गया है। इससे प्रबंधक झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर रहे। प्रमोशन की धारा भी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 9- लखीमपुर कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी, बाइक से अस्पताल पहुंचाया लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह तख्त पर गिर पड़ा और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल वकील रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- गोली चलाने से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। घायल वकील को एक पुलिसकर्मी ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 10- झांसी में REEL बनाते समय पलटी नाव, डैम में 2 छात्र डूबे झांसी में रेलवे डैम में नाव पलटने से 4 दोस्त डूब गए। रविवार शाम वे नाव में बैठकर रील बना रहे थे। अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। वहां मौजूद एक युवक ने छलांग लगाई और 2 दोस्तों श्रवण व शौर्य को बचा लिया। वेदांश और आतिफ गहरे पानी में लापता हो गए। वायरल एक रील में वेदांश ने कहा था-मुझे तैरना आता है, मैं बच जाऊंगा, इसका (शौर्य) पता नहीं। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा; पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो के दौरान रविवार रात में हंगामा हो गया। सिंगर को नजदीक से देखने और सेल्फी लेने के लिए छात्र मंच के पास पहुंचने लगे। सिंगर के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो छात्र भड़क गए। सिक्योरिटी से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हूटिंग करते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने डंडा से खदेड़कर संभाला। पूरी खबर पढ़ें 12- आगरा कलेक्ट्रेट में युवक ने कपड़े उतारे, न्यूड होकर न्याय की मांग की आगरा कलेक्ट्रेट में डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर एक युवक न्यूड होकर हंगामा करने लगा। युवक का आरोप था कि पुलिस उसके मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। उसका बयान लेने की बजाय किसी महिला का बयान लेकर मामले को रफा-दफा कर दी है जबकि वह पुरुष है। न्यूड युवक को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। कपड़े पहने। फिर उसका बयान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में डॉक्टर की वॉशरूम में मौत, महिला डॉक्टर से मिलने गए थे प्रयागराज में एक डॉक्टर की वॉशरूम में मौत हो गई। महिला डॉक्टर के फ्लैट पर मिलने गए थे। वहां वह फ्रेश होने के लिए वॉशरूम में गए। काफी देर तक बाहर नहीं आए तो लेडी डॉक्टर वहां गई। वॉशरूम में बेहोश पड़े मिले। लेडी डॉक्टर ने दोस्तों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उनके हाथ में वीगो लगा हुआ था। इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- अमरोहा में दोस्तों ने दूल्हे को ही पीट दिया, डीजे पर पसंद का गाना नहीं बजने से नाराज अमरोहा में एक युवक की बारात कांकड़ सराय गांव गई थी। दूल्हे अरमान के दोस्तों ने डीजे पर कोई पसंद का गाना बजाने को कहा। गाना नहीं बजने से दोस्त नाराज हो गए। इस बात को लेकर दूल्हे से उनकी कहासुनी हो गई। गुस्साए दोस्तों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। मामला थाने तक पहुंचा। एफआईआर लिखी गई। फिर पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्म संपन्न हुई। कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी कैबिनेट बैठक 7 अप्रैल को सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की मीटिंग लोकभवन में होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह पहली कैबिनेट बैठक है। इसमें सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'खुदाई में गोल्ड मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे':MP के 3 डॉक्टर्स से 1.60 करोड़ की ठगी; हरियाणा के आरोपी झांसी से पकड़ाए
    Next Article
    PCS अफसर ज्योति बोलीं- पति से तलाक होकर रहेगा:प्रयागराज कोर्ट से 2 महीने में केस फाइनल होगा; आलोक अफवाह फैला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment