Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:'फरसा वाले बाबा' की मौत पर बवाल; ईदगाह में 'अखिलेश जिंदाबाद' के नारे; गर्लफ्रेंड पर ब्लेड से हमला कर बोला-प्यार करता हूं

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मथुरा में फरसावाले बाबा की मौत के बाद हंगामा, पथराव और बवाल से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर यूपी के विभिन्न शहरों में ईद मनाने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा-पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं; पुलिस बोली- हादसा मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर साधु की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह शनिवार तड़के गोवंश से लदे ट्रक को पकड़ने गए थे। ट्रक ड्राइवर, कुचलते हुए फरार हो गया। लोगों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। भीड़ ने पथराव किया, कई पुलिसवाले लहूलुहान हुए। पुलिस की 6 गाड़ियां भी तोड़ी। आंसू गैस छोड़े गए। पुलिस बोली- हादसा हुआ, ट्रक में गोवंश नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी में ईद पर जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका- संभल में अमेरिका के खिलाफ लगे नारे यूपी में आज ईद मनाई गई। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुबारकवाद देने पहुंचे। लखनऊ, संभल और प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों ने कालीपट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ा, प्रदर्शन किया। बाराबंकी के किंतूर में ईद नहीं मनी। जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने हटाया। पूरी खबर पढ़ें 3- मथुरा में राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की, डेढ़ घंटे में 21km पूरे किए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। गोल्फ कार्ट से डेढ़ घंटे में 21 किमी. पूरे किए। सुबह वृंदावन के रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर पहुंचीं। गिरिराज जी के दर्शन किए। दूध से अभिषेक किया। रास्ते में वह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन और मथुरा सांसद हेमामालिनी भी साथ रहीं। पूरी खबर पढ़ें 4- काशी में B.Sc छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार, हत्यारोपी नाम में माफिया लगाता है काशी में B.Sc छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता इस बात पर अड़े थे कि पहले आरोपी का एनकाउंटर हो, इसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। समझाने के बाद वे माने। छात्रों ने विरोध किया तो लाठी पटककर खदेड़ा। हत्यारोगी दबंग किस्म का छात्र, वह नाम में माफिया लगाता है। शुक्रवार दोपहर में यूपी कॉलेज कैंपस में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- नोएडा में खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से गिरा 3 साल का बच्चा; घर पर अकेला था नोएडा के एक अपार्टमेंट में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसे मां घर में अकेले छोड़कर बड़े बेटे को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी। जगा तो खेलते-खेलते बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़कर झांकने लगा। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरा। पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। मां देखकर बेहोश हुई। पिता प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर, परिवार बंगाल का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश बोले- सीएम इस्तीफा दें, पीएम के क्षेत्र में खुलेआम गोलियां चल रही अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों के अपमान और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा- सीएम इस्तीफा दें। राजधानी में अब दोबारा बांटी-चोखा की दावत नहीं हो पाएगी, चुटिया पकड़कर खींच लिया गया, कितना अपमानित हुए बताइए। प्रधानमंत्री जहां से कई बार चुने गए हैं। वहां एक छात्र ने छात्र को मार दी, खुलेआम गोलियां चल रही हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं बची है। पूरी खबर पढ़ें 7- गोरखपुर में फर्जी IAS ने धूमधाम से शादी की; दुल्हन को गोवा में बेचने वाला था गोरखपुर में इटावा के रहने वाले युवक ने फर्जी IAS बनकर शादी रचाई। वह दुल्हन को गोवा में बेचने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले परिवार को उसके फर्जी अफसर होने की भनक लग गई। लड़की वाले बेटी को बचाने के लिए जैसे इटावा पहुंचे, आरोपी उन्हें देखते ही अपने परिवार के साथ भाग गया। शादी में 15 लाख नकद दहेज लिया था। शादी में 30 लाख खर्च हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 8- अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका, LSG टीम ने रामलला के दर्शन किए IPL शुरू होने से पहले LSG के खिलाड़ियों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। मंदिर में सेल्फी के लिए फैंस में मची होड़। रामलला के दर्शन के बाद LSG कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका गले मिले। मयंक यादव, नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, कोच जस्टिन लैंगर, भरत अरुण और टीम डॉयरेक्टर टॉम मूडी ने भी दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ें 9- योगी बोले- 9 साल में यूपी बना हरित, कार्बन क्रेडिट पर किसानों में 49 लाख दिए अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी बोले- 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाकर यूपी हरित बना। एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। बताया- 2017 में सिर्फ एक रामसर साइट थी। अब पौधरोपण के लिए ऐसे 11 साइट हो चुकी हैं। जल्द ही इन्हें 100 तक ले जाएंगे। देश में पहली बार कार्बन क्रेडिट से किसानों को 49 लाख रुपए बांटे गए। खुद दो किसानों को चेक दिए।। पूरी खबर पढ़ें 10- बुलंदशहर में बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया, न खून निकला- न बेहोश हुआ बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। वह एक निर्माणाधीन मकान में गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसल गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ऑपरेशन किया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 11- यूपी के कई जिलों में दूसरे दिन भी बारिश, झांसी में बारूद फैक्ट्री पर बिजली गिरने से धमाका यूपी के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। लखनऊ और वाराणसी में रातभर रुक-रुककर तो गोरखपुर, जालौन समेत 10 शहरों में सुबह बारिश हुई। कोहरे की वजह से पश्चिम के कई जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक सिमट गई। झांसी में बारुद फैक्ट्री पर बिजली गिरने से हुए विस्फोट से उसकी छत उड़ गई। आग भी लगी। एक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में प्रेमी ने ब्लेड से गर्लफ्रेंड को घायल किया, बोला- किसी और से प्यार करने लगी थी कानपुर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काट ली। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला, फिर अस्पताल पहुंचवाया। बोला-7 साल से प्यार करता हूं। 3-4 महीने से लड़की मुझसे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से प्यार करने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें 13- धड़ से जुड़े दो सिर वाले बच्चों का जन्म, सदमे में मां की मौत अलीगढ़ में एक महिला ने धड़ से जुड़े दो सिर और चार हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चों के बारे में जब मां को जानकारी हुई तो सदमे में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन के अनुसार, महिला अपने बच्चों के बारे में जानकर सदमे में आ गई थी। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। खबर जो हटकर है... 14- पति पेंशन नहीं देता, 88 साल की पत्नी DM के पास पहुंची कानपुर में शादी के 60 साल बाद 88 साल की महिला, पति की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचीं। बोली- पति अपनी पेंशन नहीं देते। बताया- पति रक्षा मंत्रालय से रिटायर हैं और उन्हें हर महीने करीब 40 हजार रुपये पेंशन मिलती है। बुजुर्ग की आपबीती सुनने के बाद डीएम ने तत्काल डीपीओ को उनके साथ भेजा। बुजुर्ग पति और पत्नी को समझाया ताकि दोनों एक दूसरे का ख्याल रखें। कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी 22 मार्च को यूपी का मौसम मिलाजुला रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। धुंध और कोहरा की भी आशंका जताई गई है। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मेरठ के अलावा वाराणसी व गोरखपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे दरोगा...मुंह के बल गिरे:सिर फटने से तड़पकर मौत; औरैया से कानपुर जा रहे थे
    Next Article
    UP-कालेज रैंगिग के बाद मंजीत ने मारी सूर्यप्रताप को गोली:20 घंटे धरना-हंगामे के बाद आश्वासन पर माने छात्र, नौकरी-मुआवजा का सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment