Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिविल डिफेंस में महिला से लूट:ई-रिक्शा से उतरते ही दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सिविल डिफेंस की सेक्टर वार्डन अनीता श्रीवास्तव से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रुपये है। घटना उस समय हुई जब अनीता श्रीवास्तव आईआईटी के एक कार्यक्रम से लौटकर ई-रिक्शा से मामा पीसीओ के पास उतरी थीं। शोर मचाने पर भी नहीं पकड़े गए बदमाश, पीछा करने पर भी बच निकले अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही वह ई-रिक्शा से उतरीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, दो टीमें गठित घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दीपक की लौ से घर में लगी आग:गैस लीकेज से हुआ धमाका, छत से कूदी बेटी के टूटे पैर; मां-बेटा समेत 3 झुलसे
    Next Article
    स्कूल जा रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला:मेरठ के प्रहलाद नगर की घटना CCTV में कैद ,चीख सुनकर पहुंचे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment