Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा संगठन संघर्ष व सफलता का पर्याय:प्रशिक्षण महाअभियान में बोले पदाधिकारी

    1 hour ago

    1

    0

    भाजपा गोरखपुर महानगर इकाई के खोराबार मंडल में दो दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शनिवार को संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ शुक्रवार की शाम रानीडीहा स्थित इंद्रप्रस्थ लांस में हुआ था। उद़घाटन अवसर पर महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन संघर्ष व सफलता का पर्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना और विकास के इतिहास को तीन चरणों में समझा जा सकता है। उन्होंने भारतीय जनसंघ, आपातकाल के बाद जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बारे में विस्तार से बताया। महानगर संयोजक ने कहा कि संगठन नेतृत्व ने विपक्ष में रहते हुए राष्ट्र हित के मुद्दे पर सड़क से संसद तक संघर्ष किया। प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने विकास का रिकार्ड बनाया है। इससे भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा नवीन पांडेय ने वैचारिक अधिष्ठान का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाया। तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया ने पार्टी की कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी। शनिवार को महानगर उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्र, पूर्व जिला महामंत्री निरंकार त्रिपाठी, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री समरेंदु सिंह ने भी अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया। समापन सत्र को गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान महानगर उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष रामकेवल पासवान, होशिला सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण राय, सुभाष सिंह, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, प्रखर पांडेय, आदित्य गुप्ता, महेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों हड़पने के आरोपी आसिफ की जमानत पर सुनवाई टली:कोर्ट ने बैंक को फर्म के खाते का ब्योरा देने का आदेश दिया
    Next Article
    14 की उम्र में अधेड़ उम्र के आदमी ब्याह दी गई थी एक्ट्रेस, 450 फिल्मों में किया काम, 35 में हुई दर्दनाक मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment