Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-कालेज रैंगिग के बाद मंजीत ने मारी सूर्यप्रताप को गोली:20 घंटे धरना-हंगामे के बाद आश्वासन पर माने छात्र, नौकरी-मुआवजा का सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कॉलेज की रंगबाजी और रैगिंग के चलते हुई। हत्यारोपी मंजीत चौहान ने पुलिस की पूछताछ पर इसका खुलासा किया। उसने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रैगिंग करता था। उसने पुलिस को बताया कि सूर्यप्रताप सिंह और उसके साथी अक्सर रैगिंग के नाम पर उसे और उसके दोस्तों को परेशान करते व मारपीट करते थे। घटना वाले दिन भी कॉलेज परिसर में उनके बीच कहासुनी और डराने-धमकाने की बात हुई थी। रंजिश और गुस्से में आकर मंजीत और उसके साथी अनुज सिंह ने प्रशासनिक भवन के पास सूर्यप्रताप पर करीब 4-5 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि यह भी सामने आया कि पहले दो बार भी उसका विवाद हो चुका था। उधर, यूपी कालेज में धरनारत छात्रों को समझाने पहुंचे एडीएम आलोक वर्मा की तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद छात्रों ने अपनी मांगे रखी और परिवार को मुआवजे के साथ नौकरी देने की मांग रखी। अधिकारियों ने मांगपत्र लेकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मंजीत को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहां से जज ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। तस्वीरों में देखे कोर्ट में मंजीत की पेशी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:'फरसा वाले बाबा' की मौत पर बवाल; ईदगाह में 'अखिलेश जिंदाबाद' के नारे; गर्लफ्रेंड पर ब्लेड से हमला कर बोला-प्यार करता हूं
    Next Article
    सहारनपुर में नमाज के बाद माहौल बिगड़ने का प्रयास:भीड़ ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए, रोकने पर पुलिस से भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment