Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नमाज के बाद माहौल बिगड़ने का प्रयास:भीड़ ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए, रोकने पर पुलिस से भिड़े

    4 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में शनिवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर हंगामा हुआ। नमाज के बाद लोग बाहर मस्जिद से बाहर लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। युवक जोर-जोर से नारे लगाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने नारे लगाने बंद नहीं किया। पुलिस ने जब उन्हें वापस लौटने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस उनके वीडियो बनाने लगी। पुलिस को वीडियो बनाते देख युवक भड़क गए। वे पुलिस से बहस करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्का मुक्की करने लगे। भीड़ को देख पुलिस को कुछ देर के लिए वहां से हटना पड़ा। इंस्पेक्टर ने उन्हें काफी देर तक समझाया। तब जाकर वे शांत हुए। उसके बाद अपने घर वापस लौटे। घटना देवबंद थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला गांव थितकी में आज सुबह में ईद की नमाज के लिए लोग मस्जिद पहुंचे थे। जैसे ही नमाज खत्म हुई लोग अपने घर जाने लगे। इसी दौरान कुछ युवक मस्जिद के बाहर खड़े होकर अमेरिका मुर्दाबाद इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। शोर सुनकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। वहां खड़े बाकि लोग भी नारे लगाने लगे। तभी किसी ने देवबंद थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर के भीतर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सख्ती करने पर भड़के लोग पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन करने के लिए कहा लेकिन भीड़ ने नारे लगाना बंद नहीं किया। पुलिस ने सख्ती करने का प्रयास किया तो लोग बहस करने लगे। इस दौरान उनके बीच धक्का मुक्की भी हुई। भीड़ को उग्र होते देख कुछ देर के लिए पुलिस मस्जिद के पास से हट गई। इंस्पेक्टर ने भीड़ में शामिल कुछ लोगों को थोड़ी दूर ले जाकर उनसे बात की। उन्हें समझाया। उसके बाद वे हंगामा कर रहे युवकों के पास पहुंचे। उनसे बात की। तब जाकर वे शांत हुए। वे वापस घर लौट गए। एसपी बोले- नारे लगाने पर नहीं बनता कोई केस एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कुछ युवक काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ विरोध कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका अधिकार है। उन्होंने कोई भी भारत विरोधी काम नहीं किया है। इसलिए उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। मौके पर स्थिति सामान्य है। यह खबर भी पढ़ें………….. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में चौंकाने वाली घटना बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी बॉल उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP-कालेज रैंगिग के बाद मंजीत ने मारी सूर्यप्रताप को गोली:20 घंटे धरना-हंगामे के बाद आश्वासन पर माने छात्र, नौकरी-मुआवजा का सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, दो नामजद पर FIR:एटा में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment