Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सरकार दे रही निराश्रित गोवंश को 50 रुपये प्रतिदिन:7,700 से अधिक आश्रय स्थलों में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रतिदिन 50 रुपये की दर से भरण-पोषण राशि प्रदान कर रही है। राज्य सरकार गौ सेवा को केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि मानवीय और आध्यात्मिक दायित्व मानकर कार्य कर रही है। प्रदेश में निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए व्यापक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार प्रतिदिन 50 रुपये की धनराशि उपलब्ध करा रही है। प्रदेश की महत्वाकांक्षी गौ संरक्षण नीति के तहत वर्तमान में 7,700 से अधिक गौ-आश्रय स्थल सक्रिय रूप से संचालित हैं। इन आश्रय स्थलों में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आवास, नियमित आहार, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सीय सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री की निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना ने गौ-संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1,67,065 गोवंश इच्छुक एवं जिम्मेदार गोपालकों को सौंपे गए हैं। सरकार प्रत्येक गोवंश के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की दर से भरण-पोषण भत्ता सीधे गोपालकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज रही है। यह पहल गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ गोपालकों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। जनपद मऊ में जिला प्रशासन गौ संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 36 गौ आश्रय स्थल क्रियाशील हैं, जहां 6,224 गोवंश का संरक्षण और पालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 599 गोपालकों ने गो-संवर्धन सहभागिता योजना के तहत 629 गोवंश को अपनाकर सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:7 दिन बाद हुआ खुलासा, कमरे में रस्सी से लटका मिला शव
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण संपन्न:रामपुर में दूसरी पारी जारी, डीएम-एएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment