Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:7 दिन बाद हुआ खुलासा, कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

    1 hour ago

    2

    0

    जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवासी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक की मौत के करीब सात दिन बाद इस घटना का खुलासा हुआ। जैसे ही यह जानकारी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवासी निवासी 22 वर्षीय नागेंद्र दोहरे उर्फ सुमित पुत्र जगजीवन राम ने 17 अप्रैल को अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते कई दिनों तक इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि नागेंद्र नोएडा में रहकर मजदूरी करता था और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक वह 16 अप्रैल तक गांव में देखा गया, इसके बाद अचानक गायब हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपने ही घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। घटना का खुलासा 24 अप्रैल को तब हुआ, जब मृतक की चाची प्रीति देवी अपने मायके से लौटकर घर पहुंचीं। उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और अंदर से तेज दुर्गंध आने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन अवधेश ने बताया कि कुछ समय पहले शादी के रिश्ते के लिए लोग आए थे, लेकिन उन्होंने नागेंद्र को पसंद नहीं किया, जिसके बाद वह अवसाद में रहने लगा था। हालांकि आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नागेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 25000 का इनामी गिरफ्तार:गोकशी की गैंग को करता था संचालित, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    यूपी सरकार दे रही निराश्रित गोवंश को 50 रुपये प्रतिदिन:7,700 से अधिक आश्रय स्थलों में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment