Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण संपन्न:रामपुर में दूसरी पारी जारी, डीएम-एएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया

    5 hours ago

    2

    0

    रामपुर में होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की पहली पारी शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दूसरी पारी की परीक्षा जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें लगभग 2700 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जारी है। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चार से पांच सीओ, 11 इंस्पेक्टर, 180 पुलिस कांस्टेबल और लगभग तीन दर्जन सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के अंत तक पूरी सतर्कता बनाए रखें और इसे निष्पक्ष, नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार दे रही निराश्रित गोवंश को 50 रुपये प्रतिदिन:7,700 से अधिक आश्रय स्थलों में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित
    Next Article
    शाहजहांपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गैस सिलेंडर खत्म हो गया था, चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment