Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गैस सिलेंडर खत्म हो गया था, चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तिलहर निवासी 28 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। पति का आरोप है कि गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष के लोग अभी बिहार से शाहजहांपुर नहीं पहुँच पाए हैं। आरती मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब सात साल पहले तिलहर थाना क्षेत्र के दोदराजपुर निवासी रमेश से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। रमेश की मृत्यु के बाद, आरती अपने देवर पंचम के साथ रहने लगी थीं। उससे एक 11 महीने का बच्चा है। पंचम एक ट्रक चालक हैं और घटना से कुछ दिन पहले ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे। पंचम के अनुसार, तीन दिन पहले घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। आरती ने सिलेंडर के लिए कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिल पाया। पति का आरोप है कि आरती ने अपने मोबाइल से सिलेंडर वाले से उनकी बात कराई थी, जिसने कहा था कि तुम्हारे बस का नहीं है, तुम सिलेंडर नहीं ले पाओगे। इसके बाद आरती घर लौट आईं। पति ने बताया कि उन्होंने आरती से कहा था कि जब तक सिलेंडर न मिले, तब तक चूल्हे पर खाना बना ले। इस बात पर आरती ने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि आरती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी है। उनके परिजन अभी बिहार से शाहजहांपुर नहीं पहुंच पाए है। उनके आने के बाद ही उनके आरोप और बयान दर्ज किए जा सकेंगे, जिससे मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। वहीं सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि उन्होने घटना के बाद रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सिलेंडर खत्म होने वाली बात गलत लग रही है।क्योकि घर के अंदर खाना बना रखा था। मायके पक्ष के लोग भी आ रहे हैं।उनके आने के बाद साफ हो पाएगा कि प्रकरण क्या है।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण संपन्न:रामपुर में दूसरी पारी जारी, डीएम-एएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया
    Next Article
    डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों की सुविधा और खरीद व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, किसानों से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment