Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-राजस्थान समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

    7 hours ago

    2

    0

    देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यूपी और राजस्थान समेत 20 से ज्यादा राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है। राज्यस्थान के 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं यबरी के 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले 24 घंटों में ओले गिर सकते है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। उतराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद करना पड़ा। पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई थी। दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, आंध्र प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। साथ ही हीटवेव की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मौसम में अगले 48 घंटे में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को राज्य की 78 जगहों पर तापमान 40°C से ज्यादा रहा। रविवार को गुई बर्फबारी की 2 तस्वीरें… अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश; सोलन का पारा नॉर्मल से 10.2॰C नीचे अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं कुछ जिलों में बारिश हुई है। IMD के मुताबिक, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में आज ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में सोलन में 24 मिमी, मनाली में 18 मिमी, जोत (चंबा) में 15 मिमी, कांगड़ा में 14.5 मिमी, भरमौर में 8.7 मिमी और धर्मशाला में 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना, ओला गिरने के साथ 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में बारिश का अलर्ट; आज से 5 दिन आंधी-बारिश वाला मौसम राज्य में अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया में ओले गिर सकते है। वहीं भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में 2 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आंधी चलने की भी आशंका राज्य के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 21 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं, रविवार को बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम ड्राय रहा। दिन में धूप रही। जबकि जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल छाए। कोटा 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 46 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन बेमौसम बरसात की चेतावनी, ओले भी गिरेंगे राज्य में बेमौसम बारिश जारी है। बुलंदशहर में देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 2 मौसमी सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना; बस्तर में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरेगी राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि 11 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia संकट पर Islamabad में 4 मुस्लिम देशों की महाबैठक, तनाव कम करने पर हुआ मंथन
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:देशभर में 1000+ बम की धमकी के फर्जी कॉल करने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment