Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 45.2°C, प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर:आज 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट; 26 अप्रैल से 5 दिन बदला रहेगा मौसम

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी हो रही है। शुक्रवार को करीब 40 जिलों में लू यानी गर्म पछुआ हवाएं चलीं। 45.2°C के साथ प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी, हमीरपुर और आगरा का पारा 44 डिग्री पार गया। सीजन में पहली बार 17 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। यानी रातें भी गर्मी होंगी। कानपुर में चलती बाइक पर बैठे 45 साल के सुनील कुमार की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि तेज धूप की वजह से हीट स्ट्रोक हुआ और जान चली गई। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी अपनी सूंड से खुद पर पानी डालता नजर आया। लखनऊ जू में जानवरों के लिए बर्फ की सिल्ली, कूलर और स्प्रिंकलर (फव्वारे) के इंतजाम किए गए हैं। कानपुर में बाघ को ORS का घोल दिया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 25 अप्रैल को प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में पारा 45°C के पार पहुंचेगा। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। शुरुआत में पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। पारे में 2-3°C की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम की 4 तस्वीरें… 25 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से डील की बात करते-करते युद्ध पर कैसे आ गए ट्रंप? देखें दस्तक
    Next Article
    कानपुर के ईदगाह में गैराज में लगी भीषण आग:कई कार जल कर हुई राख, फायरब्रिगेड मौके पर आग बुझाने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment