Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम विभाग बोला-अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान आएगा:लखनऊ समेत 4 जिलों में बारिश, 42 जिलों में अलर्ट; 24 घंटे में 7 की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, प्रतापगढ़, अमेठी और गाजीपुर में रिमझिम बारिश हो रही है। बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, कानपुर, रायबरेली समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं। तेज सर्द हवाओं की वजह से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी की है कि अगले 3 तीने घंटे के अंदर प्रदेश के कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। बिजली भी गिर सकती है। इसलिए अलर्ट मोड पर रहें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। आज बड़ा मंगल के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह भंडारा होना है। इसके अलावा, प्रदेश भर में 10-15 हजार शादिया हैं। ऐसे में बारिश से भंडारे और शादियों में खलल पैदा हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरे। वाराणसी, कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश संभल में रिकॉर्ड की गई। आंधी-बारिश की वजह से पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई। किसान हरिचरण कुशवाहा (58) की मलबे में दबकर मौत हो गई। इससे पहले कासगंज में 2 बच्चों, औरैया में दादी-पोती, गोरखपुर में 2 युवकों और संभल में एक बच्ची की जान गई थी। मौसम की तस्वीरें- अगले एक हफ्ते मौसम बिगड़ा ही रहेगा लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान लू चलने के आसार नहीं हैं। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले 5 दिनों से जारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अधिकारी फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा दिया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    लखनऊ पहुंचे विराट कोहली, इकाना में टीम सहित करेंगे प्रैक्टिस:LSG की टीम आज आएगी, 7 मई को दोनों टीमें होंगी आमने-सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment